https://hindi.sputniknews.in/20250207/rosoboronexport-signed-contracts-worth-50-billion-with-india-over-the-past-20-years-8748354.html
रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने विगत 20 वर्षों में भारत के साथ 50 बिलियन डॉलर के अनुबंधों पर किए हस्ताक्षर
रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने विगत 20 वर्षों में भारत के साथ 50 बिलियन डॉलर के अनुबंधों पर किए हस्ताक्षर
Sputnik भारत
रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने पिछले 20 वर्षों में भारत के साथ 50 अरब डॉलर के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं, रूसी सरकारी रक्षा निगम रोस्टेक की एक शाखा रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेयेव ने कहा।
2025-02-07T17:54+0530
2025-02-07T17:54+0530
2025-02-07T17:54+0530
भारत-रूस संबंध
रूस
रूस का विकास
भारत
भारत सरकार
भारत का विकास
रोसोबोरोनेक्सपोर्ट
लड़ाकू वाहन
लैंसेट कामिकेज़ ड्रोन
हेलीकॉप्टर
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/07/0a/7823267_0:124:3200:1924_1920x0_80_0_0_839ff9d93e7aa6752f71172212457aae.jpg
पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए नवीनतम इंजन पहली बार एयरो इंडिया प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाएगा, रूस की हथियार निर्माता कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक ने कहा।मिखेयेव के अनुसार, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट अपने साझेदारों को सैन्य विमानों, हेलीकॉप्टरों, वायु रक्षा प्रणालियों, बख्तरबंद वाहनों और गोला-बारूद के संयुक्त विकास और उत्पादन के लिए बड़े स्तर पर परियोजनाओं को प्रस्तुत करता है और तीसरे देशों में इन उत्पादों को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने की संभावना पर भी चर्चा करने के लिए तैयार है।विदित है कि भारत में एयरो इंडिया 2025 में, नवीनतम रूसी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Su-57E को पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उड़ान प्रदर्शन येलाहांका वायु सेना बेस हवाई क्षेत्र के ऊपर आकाश में सम्मानित परीक्षण पायलट, रूसी संघ के हीरो सर्गेई बोगदान द्वारा किया जाएगा।बता दें कि भारत के लिए यह पहली बार होगा जब लैंसेट-ई प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा, जो वास्तविक परिस्थितियों में अपने असाधारण सफल प्रयोग के कारण अपने बाजार खंड में अलग पहचान रखता है।
https://hindi.sputniknews.in/20250206/russia-offers-to-produce-su-57-in-india-rosoboronexport-8742794.html
रूस
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/07/0a/7823267_235:0:2966:2048_1920x0_80_0_0_971e3581fb031ba6fd92a4a9c8bbe437.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
भारत के साथ अनुबंध, रूसी सरकारी रक्षा निगम, रोस्टेक की शाखा, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक, अलेक्जेंडर मिखेयेव, लड़ाकू विमान su-57e, पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, रूसी सैन्य आपूर्ति, येलाहांका वायु सेना बेस,
भारत के साथ अनुबंध, रूसी सरकारी रक्षा निगम, रोस्टेक की शाखा, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक, अलेक्जेंडर मिखेयेव, लड़ाकू विमान su-57e, पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, रूसी सैन्य आपूर्ति, येलाहांका वायु सेना बेस,
रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने विगत 20 वर्षों में भारत के साथ 50 बिलियन डॉलर के अनुबंधों पर किए हस्ताक्षर
रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने पिछले 20 वर्षों में भारत के साथ 50 अरब डॉलर के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं, इस रूसी सरकारी रक्षा निगम के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेयेव ने कहा।
पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए नवीनतम इंजन पहली बार एयरो इंडिया प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाएगा, रूस की हथियार निर्माता कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक ने कहा।
"भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रूस के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है और विश्व में रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के प्रमुख साझेदारों में से एक है। पिछले 20 वर्षों में, 2005 से 2025 तक, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने भारत के साथ 50 बिलियन डॉलर के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं, जबकि इस देश को रूसी सैन्य आपूर्ति की कुल मात्रा लगभग 80 बिलियन डॉलर है," कंपनी की प्रेस सेवा ने मिखेयेव के हवाले से कहा।
मिखेयेव के अनुसार, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट अपने साझेदारों को सैन्य विमानों, हेलीकॉप्टरों,
वायु रक्षा प्रणालियों, बख्तरबंद वाहनों और गोला-बारूद के संयुक्त विकास और उत्पादन के लिए बड़े स्तर पर परियोजनाओं को प्रस्तुत करता है और तीसरे देशों में इन उत्पादों को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने की संभावना पर भी चर्चा करने के लिए तैयार है।
विदित है कि भारत में एयरो इंडिया 2025 में, नवीनतम रूसी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Su-57E को पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उड़ान प्रदर्शन येलाहांका वायु सेना बेस हवाई क्षेत्र के ऊपर आकाश में सम्मानित परीक्षण पायलट, रूसी संघ के हीरो सर्गेई बोगदान द्वारा किया जाएगा।
11 फरवरी को, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट, यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर प्रदर्शनी के स्थैतिक प्रदर्शन में बहु-भूमिका वाले लड़ाकू विमान Su-57E की पहली प्रस्तुति आयोजित करेगा।
बता दें कि भारत के लिए यह पहली बार होगा जब
लैंसेट-ई प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा, जो वास्तविक परिस्थितियों में अपने असाधारण सफल प्रयोग के कारण अपने बाजार खंड में अलग पहचान रखता है।