भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस और भारत के बीच आर्कटिक में सहयोग पर पांच समझौतों पर हस्ताक्षर: मीडिया

© SovcomflotSovcomflot LNG ship Christophe de Margerie and Russian icebreaker 50 Let Pobedy traverse the Northern Sea Route in February 2021, the first commercial cargo vessel to do so
Sovcomflot LNG ship Christophe de Margerie and Russian icebreaker 50 Let Pobedy traverse the Northern Sea Route in February 2021, the first commercial cargo vessel to do so - Sputnik भारत, 1920, 27.03.2025
सब्सक्राइब करें
नॉदर्न फोरम और अंतर्राष्ट्रीय विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित वैज्ञानिक सम्मेलन “नॉदर्न फोरम – भारत” के दौरान, भारत और रूस के प्रतिनिधियों ने आर्कटिक में सहयोग विकसित करने के क्षेत्र में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए, रूसी मीडिया ने नॉदर्न फोरम के कार्यकारी निदेशक व्लादिमीर वासिलिव के हवाले से कहा।
आर्कटिक विकास परियोजना कार्यालय और रूसी पर्यटन उद्योग संघ के मध्य भारत के साझेदारों के साथ समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए, नॉर्दर्न फोरम के प्रतिनिधि ने कहा।

उन्होंने कहा कि भारत के साझेदारों ने नॉदर्न फोरम तथा इसके कार्यों में भाग लेने की संभावना में रुचि व्यक्त की है। भारत [रूसी शहर] मुर्मांस्क में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आर्कटिक फोरम में भी प्रतिनिधित्व करेगा, जो आर्कटिक संसाधन क्षमता के प्रभावी विकास, विशेष रूप से उत्तरी समुद्री मार्ग के विकास को समर्पित होगा।

सम्मेलन के दौरान, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने रूसी-एशियाई आर्कटिक अनुसंधान कंसोर्टियम में सम्मिलित होने की रूचि व्यक्त की। नॉदर्न फोरम के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि मई में नई दिल्ली में होने वाले शैक्षिक शिखर सम्मेलन में इसे आधिकारिक रूप दिया जाएगा।
Russian President Vladimir Putin, left, and Indian Prime Minister Narendra Modi greet each other before their meeting in New Delhi, India on Dec. 6, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 27.03.2025
भारत-रूस संबंध
राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी जारी है: लवरोव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала