https://hindi.sputniknews.in/20250421/second-batch-of-india-russia-joint-project-brahmos-leaves-for-philippines-report-9006633.html
भारत-रूस संयुक्त परियोजना ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली का दूसरा बैच फिलीपींस रवाना: रिपोर्ट
भारत-रूस संयुक्त परियोजना ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली का दूसरा बैच फिलीपींस रवाना: रिपोर्ट
Sputnik भारत
नई दिल्ली ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम का दूसरा बैच फिलीपींस भेजा है। भारत के रक्षा क्षेत्र में बढ़ते निर्यात के बाद देश की भूमिका मजबूत हो रही है।
2025-04-21T17:42+0530
2025-04-21T17:42+0530
2025-04-21T17:42+0530
डिफेंस
भारत
भारत सरकार
भारत का विकास
आत्मनिर्भर भारत
दिल्ली
रूस का विकास
रूस
मास्को
फिलीपींस
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/0a/0d/4808067_0:0:2000:1125_1920x0_80_0_0_5bfb5fc9f53c932cd5480674d1cc483d.jpg
भारत दुनिया भर में रक्षा निर्यात को लेकर अपनी एक नई जगह बना रहा है, इसी कड़ी में नई दिल्ली ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल सिस्टम का दूसरा बैच फिलीपींस भेजा है। रक्षा क्षेत्र में भारत के बढ़ते निर्यात के बाद देश की भूमिका और मजबूत हो रही है।इससे पहले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच पिछले साल अप्रैल के महीने में ब्रह्मोस के पहले बैच की डिलीवरी की जा चुकी है। जनवरी 2022 में भारत के साथ हुए समझौते के तहत, फिलीपींस को कुल तीन ब्रह्मोस मिसाइल प्रणालियां प्राप्त होंगी।भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ब्रह्मोस को 290 किलोमीटर की रेंज और 2.8 मैक की गति वाली दुनिया भर की सबसे उन्नत क्रूज़ मिसाइलों में से एक माना जाता है।इन अत्याधुनिक मिसाइलों को पनडुब्बी, जहाज, विमान या ज़मीन से भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी पहली युनिट को भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान के ज़रिए पहुंचाया गया था और इस बार, इसे समुद्र के रास्ते भेजा गया है।फिलीपींस के सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने में भी भारत अपनी भूमिका निभा रहा है। फरवरी 2023 में, भारत ने 21 फिलीपीन नौसेना अधिकारियों को मिसाइल प्रणालियों के संचालन और रखरखाव में प्रशिक्षित किया, और उन्हें उन्नत तकनीक को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और तैनात करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किया।
https://hindi.sputniknews.in/20250416/filiipiins-ke-baad-ab-viytnaam-ko-milegii-brhmos-isii-saal-ho-sktaa-hai-saudaa-8985461.html
भारत
दिल्ली
रूस
मास्को
फिलीपींस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/0a/0d/4808067_167:0:1848:1261_1920x0_80_0_0_b950d5347bf297c64713311b537df256.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम, ब्रह्मोस का दूसरा बैच फिलीपींस भेजा, भारत का रक्षा क्षेत्र निर्यात, रूस और भारत का संयुक्त उद्धम ब्रह्मोस,brahmos supersonic cruise missile system, second batch of brahmos sent to philippines, india's defense sector exports, russia and india's joint venture brahmos,
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम, ब्रह्मोस का दूसरा बैच फिलीपींस भेजा, भारत का रक्षा क्षेत्र निर्यात, रूस और भारत का संयुक्त उद्धम ब्रह्मोस,brahmos supersonic cruise missile system, second batch of brahmos sent to philippines, india's defense sector exports, russia and india's joint venture brahmos,
भारत-रूस संयुक्त परियोजना ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली का दूसरा बैच फिलीपींस रवाना: रिपोर्ट
भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस को लेकर 375 मिलियन डॉलर का सौदा हुआ था, अब दूसरी खेप की डिलीवरी इस सौदे का अगला चरण है।
भारत दुनिया भर में रक्षा निर्यात को लेकर अपनी एक नई जगह बना रहा है, इसी कड़ी में नई दिल्ली ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल सिस्टम का दूसरा बैच फिलीपींस भेजा है। रक्षा क्षेत्र में भारत के बढ़ते निर्यात के बाद देश की भूमिका और मजबूत हो रही है।
इससे पहले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच पिछले साल अप्रैल के महीने में
ब्रह्मोस के पहले बैच की डिलीवरी की जा चुकी है। जनवरी 2022 में भारत के साथ हुए समझौते के तहत, फिलीपींस को कुल तीन ब्रह्मोस मिसाइल प्रणालियां प्राप्त होंगी।
भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ब्रह्मोस को 290 किलोमीटर की रेंज और 2.8 मैक की गति वाली दुनिया भर की सबसे उन्नत क्रूज़ मिसाइलों में से एक माना जाता है।
इन अत्याधुनिक मिसाइलों को पनडुब्बी, जहाज, विमान या ज़मीन से भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी पहली युनिट को
भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान के ज़रिए पहुंचाया गया था और इस बार, इसे समुद्र के रास्ते भेजा गया है।
फिलीपींस के सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने में भी भारत अपनी भूमिका निभा रहा है। फरवरी 2023 में, भारत ने 21 फिलीपीन नौसेना अधिकारियों को मिसाइल प्रणालियों के संचालन और रखरखाव में प्रशिक्षित किया, और उन्हें उन्नत तकनीक को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और तैनात करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किया।