Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

रूस पर यूक्रेन के आतंकवादी ड्रोन हमले हताशा की कार्रवाई हैं: रूसी सैन्य विश्लेषक

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंA Buk-M2 surface-to-air missile system
A Buk-M2 surface-to-air missile system  - Sputnik भारत, 1920, 27.05.2025
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन के लगातार रूसी नागरिक ठिकानों पर ड्रोन की सहायता से किए जा रहे हमलों के जवाब में रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन पर हमले किए हैं हालांकि ये सभी हमले केवल यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर किए जा रहे हैं।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रूस के क्षेत्रों पर ज़ेलेंस्की शासन के बड़े व्यापक स्तर पर ड्रोन आक्रमणों के जवाब में रूसी सेना केवल यूक्रेन की सैन्य सुविधाओं और सैन्य-औद्योगिक परिसर के उद्यमों के विरुद्ध हमले कर रही है।
सैन्य विश्लेषक, "नेशनल डिफेंस" पत्रिका के प्रधान संपादक और विश्व शस्त्र व्यापार विश्लेषण केंद्र के निदेशक इगोर कोरोटचेंको ने रूसी हवाई हमलों के बारे में Sputnik को बताया कि रूसी हमले यूक्रेनी ड्रोन द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए हमलों के लिए जवाबी हमले हैं।

सैन्य विश्लेषक इगोर कोरोटचेंको ने कहा, "मई की शुरुआत से रूसी आसमान में कई सौ ड्रोन प्रतिदिन की दर से नष्ट किए जा रहे हैं, और यह दिन और रात दोनों समय नष्ट किए गए हैं। यानी, यूक्रेन सक्रिय रूप से हवाई आतंकवाद के सिद्धांतों का उपयोग कर रहा है। रूसी शहरों, बस्तियों और नागरिकी स्थानों पर हमला किया जा रहा है और यह बिल्कुल स्पष्ट है कि जवाबी कार्रवाई का पालन किया जाना चाहिए।"

यूक्रेनी हमलों के जवाब में रूसी कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि रूसी जवाबी कार्रवाई मुख्य रूप से यूक्रेन के सैन्य उद्योग को नष्ट कर रही है। यानी, रूसी सेना नागरिक लक्ष्यों पर हमला नहीं करती बल्कि वह सैन्य सुविधाओं पर हमला करती है।

उन्होंने कहा, "यूक्रेन नागरिक जनसंख्या, शहरों और यहां तक ​​कि किंडरगार्टन को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। जवाब में, हम विशेष रूप से यूक्रेन में सैन्य और रक्षा अवसंरचना सुविधाओं पर गहन हमले करते हैं। यानी हम उन स्थानों को नष्ट करते हैं जो सीधे यूक्रेनी हथियारों के उत्पादन, उनके रसद, वितरण, परिवहन आदि में संलग्न हैं।"

सैन्य विश्लेषक इगोर कोरोटचेंको आगे बताते हैं कि यूक्रेन मुख्य रूप से नागरिक लक्ष्यों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि युद्ध के मैदान में वे असफल रहे। उन्होंने कहा कि रूस "युद्ध के कानूनों और तरीकों का उल्लंघन नहीं करता है। हमारे हमले केवल सैन्य लक्ष्यों के साथ-साथ यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक परिसर की वस्तुओं पर होते हैं।"
यूक्रेनी और रूसी दृष्टिकोण में अंतर के साथ साथ रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेनी दृष्टिकोण को आतंकवादी कहे जाने पर इगोर कोरोटचेंको बताते हैं कि यूक्रेन "एक आतंकवादी राज्य है, क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रवादियों की परंपराएं और उनका मजबूत पक्ष हमेशा हमलावार अभियान रहा है। और आज वे इस दृष्टिकोण को पूरी तरह से लागू कर रहे हैं।"

उन्होंने अंत में कहा, "वे इन आतंकी हवाई हमलों से रूस की जन सामान्य को डराने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि रूस की वायु रक्षा बहुत अच्छी तरह से इन सभी चुनौतियों और खतरों का सामना करती है। हमारे उपकरणों की श्रृंखला यूक्रेनी ड्रोनों का पता लगाकर नष्ट करने में लगी हुई है। रूस द्वारा Buk-M2 और Buk-M3, Tor-M2, Pantsir-S1 जैसी प्रणालियों के साथ साथ लंबी दूरी की S-300V4 और S-400 की क्षमताओं का भी उपयोग किया जाता है।"

Russian heavy flamethrower system TOS-1 fires during the International Military Technical Forum Army-2018 in Alabino, outside Moscow, Tuesday, Aug. 21, 2018. - Sputnik भारत, 1920, 27.05.2025
यूक्रेन संकट
यूक्रेन के व्यापक हमलों के जवाब में रूस केवल सैन्य ठिकानों पर हमला करता है: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала