यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस और यूक्रेन सबसे बड़ी कैदियों की अदला-बदली पर सहमत हुए: रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख

© SputnikSecond Round of Russia-Ukraine Talks Begin in Istanbul
Second Round of Russia-Ukraine Talks Begin in Istanbul - Sputnik भारत, 1920, 02.06.2025
सब्सक्राइब करें
रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेदिन्स्की ने पुष्टि की कि मास्को ने यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए एक मसौदा ज्ञापन सौंपा है। योजना दो भागों में है, और यूक्रेन अब विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा कर रहा है।
"रूस ने अग्रिम मोर्चे के कुछ क्षेत्रों में दो से तीन दिनों के लिए ठोस युद्धविराम का प्रस्ताव दिया है। यूक्रेन की सेना ने शीघ्र ही विवरण तैयार करने का वादा किया है। इस युद्धविराम से कमांडरों को अपने शहीद सैनिकों के शव प्राप्त करने में सहायता मिलेगी," मेदिन्स्की ने कहा।
मेदिन्स्की ने घोषणा की कि इस्तांबुल में वार्ता के दौरान मास्को और कीव ने व्यापक स्तर पर कैदियों की आदान-प्रदान पर सहमति जताई है:
रूस अगले सप्ताह यूक्रेनी सैनिकों के 6,000 शवों को एकतरफा वापस करेगा।
गंभीर रूप से बीमार और चोटिल कैदियों का आदान-प्रदान “सभी के लिए सभी” किया जाएगा।
एक विशेष आयोग राजनीतिक देरी के बिना गंभीर रूप से चोटिल सैनिकों की आदान-प्रदान को संभालेगा।
25 वर्ष से कम आयु के सैनिकों का भी आदान-प्रदान किया जाएगा​।
इसके साथ साथ रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने कीव पर बाल "अपहरण" को "दयालु यूरोपीय लोगों के एक शो" में परिवर्तित करने का आरोप लगाया।

मेदिन्स्की ने पुष्टि की है कि रूस बच्चों को यूक्रेन वापस लौटा देता है - यदि बच्चों के माता-पिता या कानूनी प्रतिनिधि मिल जाते हैं तो रूस उन्हें यूक्रेन वापस भेज देता है।

Russia and Ukraine talks in Istanbul - Sputnik भारत, 1920, 02.06.2025
यूक्रेन संकट
इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता के दूसरे दौर के बारे में अब तक क्या जानकारी मिली है?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала