विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

एयर इंडिया फ्लाइट में फिर तकनीकी खराबी, कोलकाता में यात्रियों को बीच सफर में उतारा गया

© Getty Images / SOPA ImagesAn Air India Boeing 777-300ER
An Air India Boeing 777-300ER  - Sputnik भारत, 1920, 17.06.2025
सब्सक्राइब करें
एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को मंगलवार की सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर निर्धारित स्टॉप के दौरान विमान से उतरना पड़ा, यह फ्लाइट फ्रांसिस्को से मुंबई वाया कोलकाता जा रही थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट AI180 अपने तय समय 12 बजकर 45 मिनट पर कोलकता पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में खराबी के कारण टेक ऑफ में देरी हुई। और लगभग सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर, एक घोषणा की गई जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने का निर्देश दिया गया।

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में 260 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसमें मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकराने के कारण जमीन पर मौजूद लोग भी शामिल थे। इस दुर्घटना के बाद एयर इंडिया के कई विमानों में तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई हैं।
इससे पहले सोमवार को, दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजधानी में वापस भेज दिया गया। वहीं रविवार, 15 जून को, दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान पर अनिवार्य जांच के कारण देरी हुई।

वहीं एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही हांगकांग लौट आया।
Passenger Pane Crashes Near Ahmedabad Airport in India - Sputnik भारत, 1920, 12.06.2025
राजनीति
भारत में अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала