विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अज़रबैजानी अधिकारियों ने बिना किसी कारण के दो रूसी पत्रकारों को हिरासत में लिया

© Sputnik / Alexey Filippov / मीडियाबैंक पर जाएंPresentation of the major international news brand, Sputnik
Presentation of the major international news brand, Sputnik - Sputnik भारत, 1920, 30.06.2025
सब्सक्राइब करें
अज़रबैजानी गृह मंत्रालय ने सोमवार को बाकू में Sputnik के कार्यालय में "ऑपरेशन" की घोषणा की, कार्यालय का अभी भी मास्को से कोई संपर्क नहीं हुआ है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "Sputnik अज़रबैजान के बाकू कार्यालय में एक ऑपरेशन चल रहा है।"
अज़रबैजान के सुरक्षा बलों ने बाकू में Sputnik अज़रबैजान कार्यालय के सामने के क्षेत्र को घेर लिया है, Sputnik संवाददाता ने रिपोर्ट की।

Sputnik के मूल मीडिया समूह Rossiya Segodnya की प्रधान संपादक मार्गारीटा सिमोनियन ने कहा, "मेरी जानकारी के अनुसार, बाकू में हमारे दूतावास के कर्मचारी Sputnik के कार्यालय की ओर जा रहे थे, जहाँ वर्तमान में 'विशेष ऑपरेशन' चल रहा है। कर्मचारियों ने हमसे संपर्क नहीं किया है। जाहिर है, उन्हें उनके फोन से दूर कर दिया गया है। उनमें रूसी नागरिक भी हैं।"

वहीं रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने इस मामले पर कहा कि रूसी दूतावास ने अज़रबैजानी विदेश मंत्रालय और राज्य सुरक्षा सेवा से संपर्क किया, लेकिन बाकू में Sputnik कार्यालय की स्थिति के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

उन्होंने कहा, "यह चिंता का विषय है कि बाकू में दो घंटे से अधिक समय से रूसी राजनयिक पत्रकारों से संपर्क करने में असमर्थ हैं। रूसी दूतावास के कर्मचारियों को रूसी पत्रकारों तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जा रही है, और इस कार्रवाई के कारणों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।"

बाद में यह मालूम हुआ कि अज़रबैजानी सुरक्षा बलों ने दो रूसी पत्रकारों को हिरासत में लिया: Sputnik अज़रबैजान न्यूजडेस्क के हेड इगोर कार्तवीख और मैनिजिंग एडिटर येवगेनी बेलौसोव को। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन पर आरोप लगाए गए हैं कि वे कथित तौर पर "FSB एजेंट" हैं।

Sputnik के संपादकीय बोर्ड ने इन आरोपों को बेतुका बताया।

गौरतलब है कि अज़रबैजान में Sputnik के काम पर कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इस दौरान, संभावित मतभेदों को सुलझाने के मुद्दे पर दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के कार्य समूहों के बीच रचनात्मक बातचीत चल रही थी।
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov talks to the media - Sputnik भारत, 1920, 30.06.2025
रूस की खबरें
आर्मेनिया में स्थिति आंतरिक मामला, लेकिन चर्च पर हमले चिंता का विषय: लवरोव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала