https://hindi.sputniknews.in/20250902/russian-people-will-know-india-more-closely-through-books-indian-ambassador-vinay-kumar-9673033.html
पुस्तकों के ज़रिए रूसी लोग भारत को और करीब से जानेंगे: भारतीय राजदूत विनय कुमार
पुस्तकों के ज़रिए रूसी लोग भारत को और करीब से जानेंगे: भारतीय राजदूत विनय कुमार
Sputnik भारत
रूसी संघ में भारत के राजदूत विनय कुमार ने मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले पर बताया कि मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले के आयोजन में भारत इस बार भागीदार देश है और लोग पुस्तकों के माध्यम से भारत के बारे में जानेंगे।
2025-09-02T08:21+0530
2025-09-02T08:21+0530
2025-09-02T08:21+0530
रूस की खबरें
रूस का विकास
रूस
मास्को
भारत
भारत सरकार
भारत का विकास
दिल्ली
द्विपक्षीय रिश्ते
द्विपक्षीय व्यापार
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/08/1c/9673433_0:0:1280:720_1920x0_80_0_0_3adff2b8b059fee606d77703ec6a51a4.jpg
रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने 3 से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाले मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले पर Sputnik को बताया कि मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले के आयोजन में भारत इस बार भागीदार देश है और लोग पुस्तकों के माध्यम से भारत के बारे में जानेंगे।उन्होंने आगे कहा कि इस महोत्सव में बड़ी संख्या में भारतीय पुस्तकों के अलावा विभिन्न लेखकों की लगभग 5000 पुस्तकें और भारतीय जीवन के विभिन्न पहलुओं आधारित कई कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी।राजदूत विनय कुमार ने मास्को में आयोजित किए जाने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले के बार में कहा कि भारतीय मंडप में पुस्तकों के अलावा ध्यान, सांस्कृतिक स्रोतों की खोज और भारतीय साहित्य, भारत की सांस्कृतिक विरासत और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।विनय कुमार ने Sputnik को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का सांस्कृतिक भागीदार होने के कारण भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला भी आयोजित करेगा।मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला रूस के संबंध में भारत की व्यापक जन-से-जन रणनीति पर फिट बैठने के बारे में पूछे जाने पर रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार कहते हैं कि कई दशकों से भारत और रूस के बीच समग्र संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू लोगों से लोगों के बीच संबंध रहे हैं।भारतीय राजदूत ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव पर बात करते हुए कहा कि इसमें रूस भागीदार देश था और अब मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला में भारत भागीदार देश होगा। इस तरह के आयोजनों पर बात करते हुए अंत में विनय कुमार कहते हैं कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य लोगों के बीच संबंधों के स्तर पर अधिक सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हुए सुगम बनाना है इसमें शैक्षणिक आदान-प्रदान, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान इसका एक हिस्सा हैं। लेकिन साथ ही, एक-दूसरे को अपनी भाषाओं में किफायती साहित्य उपलब्ध कराना भी शामिल है।
https://hindi.sputniknews.in/20250821/bhaarit-ke-aaiitii-auri-injiiniyri-riuus-kii-shrm-jriuuriten-puuriii-kri-skte-hain-jyshnkri---9640207.html
रूस
मास्को
भारत
दिल्ली
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/08/1c/9673433_161:0:1121:720_1920x0_80_0_0_3876909c955e0e4d3bdccb820957fe64.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
रूसी संघ में भारत के राजदूत विनय कुमार, 3 से 7 सितंबर मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला, मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला, मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन, भारत रूस संबंध, ambassador of india to the russian federation vinay kumar, september 3 to 7 moscow international book fair, moscow international book fair, moscow international book fair, india russia relations
रूसी संघ में भारत के राजदूत विनय कुमार, 3 से 7 सितंबर मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला, मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला, मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन, भारत रूस संबंध, ambassador of india to the russian federation vinay kumar, september 3 to 7 moscow international book fair, moscow international book fair, moscow international book fair, india russia relations
पुस्तकों के ज़रिए रूसी लोग भारत को और करीब से जानेंगे: भारतीय राजदूत विनय कुमार
मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत 22 पुस्तकों और 22 शीर्षकों का विमोचन करेंगे जिनका रूसी भाषा में अनुवाद किया गया है और ये पुस्तकें योग, आयुर्वेद से लेकर भारतीय साहित्य के विभिन्न पहलुओं तक बच्चों की विशेष रुचि के विषयों पर आधारित हैं।
रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने 3 से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाले मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले पर Sputnik को बताया कि मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले के आयोजन में भारत इस बार भागीदार देश है और लोग पुस्तकों के माध्यम से भारत के बारे में जानेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इस महोत्सव में बड़ी संख्या में
भारतीय पुस्तकों के अलावा विभिन्न लेखकों की लगभग 5000 पुस्तकें और भारतीय जीवन के विभिन्न पहलुओं आधारित कई कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी।
रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने कहा, "कई वर्ष पहले 2009 में भारत मास्को में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भी एक भागीदार देश था। लेकिन तब से हमारे द्विपक्षीय संबंधों में बहुत कुछ बदलाव आया है। भारत में कई नई पुस्तकें आई हैं और भारतीय साहित्यिक परिदृश्य बहुत विविध और समृद्ध हुआ है। इस मेले में हमारा उद्देश्य आपको न केवल विभिन्न भाषाओं में भारतीय साहित्य की झलकियां दिखाने के साथ साथ दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग के बारे में बताना है।
राजदूत विनय कुमार ने मास्को में आयोजित किए जाने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले के बार में कहा कि भारतीय मंडप में पुस्तकों के अलावा ध्यान, सांस्कृतिक स्रोतों की खोज और भारतीय साहित्य, भारत की सांस्कृतिक विरासत और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर
मल्टीमीडिया प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
भारतीय राजदूत ने कहा, "इस दौरान 50 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 20 से अधिक भारतीय साहित्यकार और 50 से अधिक रूसी साहित्यकार भाग लेंगे। भारतीय साहित्य के कई प्रमुख नाम इसमें भाग लेने के लिए मास्को आएंगे। कार्यशालाएं और चर्चा मंच भी होंगे जिनमें 70 से अधिक विशेषज्ञ भाग लेंगे।"
विनय कुमार ने Sputnik को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का सांस्कृतिक भागीदार होने के कारण
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला भी आयोजित करेगा।
राजदूत ने बताया, "ICCR भारत के तीन प्रमुख सांस्कृतिक समूहों, वाराणसी से हिंदुस्तानी संगीत, तमिलनाडु से कर्नाटक संगीत और राजस्थान से राजस्थानी लोक नृत्य एवं संगीत समूहों के दौरे को प्रायोजित कर रहा है।"
मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला रूस के संबंध में भारत की व्यापक जन-से-जन रणनीति पर फिट बैठने के बारे में पूछे जाने पर रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार कहते हैं कि कई दशकों से
भारत और रूस के बीच समग्र संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू लोगों से लोगों के बीच संबंध रहे हैं।
उन्होंने बताया, "इस वर्ष जुलाई में मानेझनाया प्लोशाद में भारत का एक प्रमुख उत्सव आयोजित किया गया था। 9 दिनों में 8,50,000 से अधिक मास्को वासी और शहर के पर्यटक इस उत्सव में शामिल हुए। पिछले वर्ष हमने मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में एक फिल्म समारोह का आयोजन किया था। इस वर्ष अक्टूबर में हम मास्को और चार अन्य शहरों में भारतीय फिल्मों का एक उत्सव आयोजित कर रहे हैं।"
भारतीय राजदूत ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव पर बात करते हुए कहा कि इसमें रूस भागीदार देश था और अब मास्को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला में भारत भागीदार देश होगा।
उन्होंने कहा कि "भारतीय राष्ट्रीय पुस्तक न्यास एक विशेष मंडप भारतीय पुस्तकों के अलावा भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्यान और भारत में जीवन के विभिन्न आयामों के साथ-साथ महात्मा गांधी और लियो टॉल्स्टॉय के संबंधों से लेकर रूस भारत संबंधों पर एक प्रदर्शनी का प्रदर्शन करेगा।"
इस तरह के आयोजनों पर बात करते हुए अंत में विनय कुमार कहते हैं कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य लोगों के बीच संबंधों के स्तर पर
अधिक सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हुए सुगम बनाना है इसमें शैक्षणिक आदान-प्रदान, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान इसका एक हिस्सा हैं। लेकिन साथ ही, एक-दूसरे को अपनी भाषाओं में किफायती साहित्य उपलब्ध कराना भी शामिल है।
रूस में भारतीय राजदूत विनय ने कहा, "इस आयोजन हम भारत 22 भारतीय पुस्तकों का रूसी भाषा में अनुवाद करेंगे, जिन्हें रूसियों के लिए जारी किया जाएगा ताकि वे उन्हें पढ़ सकें और भारत के बारे में अधिक जान सकें। इस उत्सव के दौरान तीन सांस्कृतिक समूह हिंदुस्तानी संगीत, कर्नाटक संगीत और लोक संगीत भी प्रस्तुति देंगे। कुल मिलाकर, VDNH पर 3 से 7 सितंबर तक इंडिया पवेलियन में शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रकृति के 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।"