डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

सैन्य अभ्यास के लिए रूस जाएगी भारतीय सेना, चीन और पाकिस्तान भी पहुंचेंगे

© AP Photo / Sergei GritsMilitary helicopters fly over the training ground during strategic command and staff exercises Center-2019 at Donguz shooting range near Orenburg, Russia, Sept. 20, 2019.
Military helicopters fly over the training ground during strategic command and staff exercises Center-2019 at Donguz shooting range near Orenburg, Russia, Sept. 20, 2019. - Sputnik भारत, 1920, 06.09.2025
सब्सक्राइब करें
रूस में हो रहे बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ZAPAD शामिल होने के लिए भारतीय सैन्य दल रवाना हो रहा है। इस अभ्यास में भारतीय सेना के अतिरिक्त चीन और पाकिस्तान की सेनाएं भी होंगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 70 सैनिकों का भारतीय सैनिक दल मंगलवार को रूस के लिए रवाना होगा। यह साझा अभ्यास 16 सितंबर तक चलेगा और इमसें लगभग 20 देशों के सैनिक भाग ले रहे हैं।
हालांकि इस अभ्यास में चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं, लेकिन उनका भारतीय सैनिक दल के साथ कोई साझा अभ्यास नहीं है। अभ्यास के लिए अलग-अलग समूह बनाए गए हैं। भारत एक समूह में है और चीन, पाकिस्तान दूसरे समूह में।
इस तरह के साझा अभ्यासों से न केवल सेनाओं को एक-दूसरे के काम करने के तरीक़े को समझने का अवसर मिलता है बल्कि इससे सहयोग की भावना भी बढ़ती है। ये साझा अभ्यास अंतर्राष्ट्रीय कूटनीक और सैनिक साझेदारी बढ़ाने में भी उपयोगी होते हैं।
भारत और रूस साथ मिलकर कई बड़े सैनिक अभ्यास करते हैं। इसी वर्ष अप्रैल में दोनों देशों की नौसेनाओं ने साझा अभ्यास इन्द्रा किया था। भारत और रूस की सेनाओं का एक अन्य साझा अभ्यास इस वर्ष अक्टूबर में होगा जिसमें भाग लेने के लिए रूसी सैनिक भारत आएंगे।
An S-400 air defense system during the joint Victory Parade drills of the combined parade unit, mechanized column and lineup of aircraft - Sputnik भारत, 1920, 28.06.2025
Sputnik मान्यता
भारत-रूस रक्षा वार्ता: रूस से कौन-कौन से 'गेम-चेंजर' हथियार मिल सकते हैं भारत को?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала