विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

तेजस से अर्जुन टैंक तक भारत में बने हथियार रक्षा बलों को बना रहे मजबूत: राजनाथ सिंह

© AP Photo / Aijaz RahiTejas
Tejas - Sputnik भारत, 1920, 03.10.2025
सब्सक्राइब करें
भारत के हैदराबाद में JITO (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) कनेक्ट 2025 में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी हथियार उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर कहा कि भारत की दूसरे देशों पर हथियारों के लिए निर्भरता कम हो रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा, "रक्षा के क्षेत्र में विदेशों पर भारत की निर्भरता कम हो रही है। 97 तेजस विमानों में इस्तेमाल होने वाले 64% से ज़्यादा पुर्जे भारत में ही बने हैं। चाहे वह तेजस लड़ाकू विमान हो, प्रचंड हेलीकॉप्टर हो, आकाश मिसाइल हो या अर्जुन टैंक, आज भारत में बनी तकनीक से हमारे सशस्त्र बलों की ताक़त बढ़ रही है।"

उन्होंने आगे अपने भाषण में कहा कि जब भारत अपनी सैन्य और आर्थिक शक्ति बढ़ाने की बात करता है तो उसका उद्देश्य और प्रयास किसी पर वर्चस्व स्थापित करना नहीं होता है।

राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारी शक्ति का उद्देश्य है अपने आदर्शों की रक्षा, अपने धर्म और आस्था की रक्षा करना होता है।"

Russia's Su-57 is seen flying during an international air show in China. File photo  - Sputnik भारत, 1920, 02.10.2025
भारत-रूस संबंध
भारत-रूस: क्या मिलकर बना रहे हैं पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала