विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान के साथ 'सम्मानजनक शर्तों' पर बातचीत के लिए तैयार: पाक प्रधानमंत्री

© Getty Images / AnadoluPakistani Prime Minister Shehbaz Sharif
Pakistani Prime Minister Shehbaz Sharif - Sputnik भारत, 1920, 17.10.2025
सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान के साथ सीमा पर हुई झड़पों के बाद केवल "वैध और पारस्परिक रूप से सम्मानजनक शर्तों" के आधार पर वार्ता करने के लिए तैयार है।
शरीफ ने यह टिप्पणी संघीय कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए की, जहां उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के साथ हाल के तनाव के बारे में बात की, जो दोनों देशों के बीच एक छोटे युद्ध में बदल गया।

पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि "पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान के अनुरोध पर 48 घंटे के युद्धविराम पर सहमत हो गया है और अब मामले का शांतिपूर्ण ढंग से निर्णय लेने की जिम्मेदारी काबुल के हाथ में है। पाकिस्तान वार्ता की मेज पर इस मुद्दे को सुलझाने के लिए तैयार है।"

उन्होंने कहा कि, "हम वैध शर्तों के तहत अफ़ग़ानिस्तान के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हमने अपने पड़ोसी देश से कहा है कि हम आपसी परामर्श और सहयोग के ज़रिए शांति चाहते हैं।"
गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान बुधवार को अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हो गए। दोनों देशों ने दावा किया कि इसका अनुरोध दूसरे पक्ष ने किया था।
Representative image - Sputnik भारत, 1920, 15.10.2025
विश्व
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के युद्ध विराम पर सहमति जताई: विदेश मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала