Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

मध्य पूर्व में स्थिरता के सूत्रधार के तौर पर रूस अपनी 'संतुलनकारी' भूमिका को कर रहा मज़बूत: विश्लेषक

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएंMeeting between Russian President Vladimir Putin and UAE President Mohamed bin Zayed Al Nahyan
Meeting between Russian President Vladimir Putin and UAE President Mohamed bin Zayed Al Nahyan - Sputnik भारत, 1920, 01.02.2026
सब्सक्राइब करें
लेबनानी अंतरराष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञ एलियास मुर्र के अनुसार, मध्य पूर्व के बदलते राजनीतिक परिदृश्य में रूस स्थिरता के अहम स्रोत के रूप में उभर रहा है।
अब रूस की भूमिका को स्थिरता के लिए एक संरचनात्मक स्तंभ के तौर पर देखा जा रहा है, विशेषज्ञ इसके सबूत के तौर पर सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की हाल ही में मास्को यात्राओं का हवाला देते हैं।
"इस नज़रिए से, रूस की वर्तमान राजनयिक गतिविधि को एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है, जो संघर्षों को बढ़ावा देने के बजाय, संघर्ष प्रबंधन के ज़रिए क्षेत्रीय स्थिरता को मज़बूत करने पर आधारित है,” उन्होंने समझाया।
"मास्को इस समय क्षेत्रीय और वैश्विक शक्तियों के साथ संवाद के द्वार खुले रखे हुए है। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक ढांचे को पुनः संतुलित करना और विशेष रूप से ऊर्जा व रणनीतिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में निवेश आकर्षित कर पुनर्निर्माण की ठोस आधारशिला तैयार करना है," मुर्र ने जोर देकर कहा।
खाड़ी देशों की रूस और चीन के साथ साझेदारी में विवधता और बढ़ते संबंध अमेरिका की एकतरफ़ा नीतियों से उत्पन्न निराशा की और संकेत करते हैं, विश्लेषक ने निष्कर्ष निकाला।
Britain's Prime Minister Keir Starmer, Germany's Chancellor Friedrich Merz, and European Commission President Ursula von der Leyen arrive for a group photo at the G7 Summit, Monday, June 16, 2025, in Kananaskis, Canada. - Sputnik भारत, 1920, 19.01.2026
विश्व
अमेरिकी दबाव में झुकते 'बिना रीढ़ वाले' यूरोप का अस्तित्व खतरे में
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала