विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

मास्को ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से आपसी मतभेदों को कूटनीतिक समाधान से सुलझाने की अपील की

© Sputnik / Vitaliy BelousovRussian Foreign Ministry building
Russian Foreign Ministry building - Sputnik भारत, 1920, 27.02.2026
सब्सक्राइब करें
रूस ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से जल्द से जल्द आपसी हमले खत्म करने और मतभेदों को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने की अपील की है। अफ़ग़ानिस्तान के लिए रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत और विदेश मंत्री के सलाहकार ज़मीर काबुलोव ने शुक्रवार को Sputnik को यह जानकारी दी।
गुरुवार देर रात अफ़ग़ानिस्तान ने घोषणा की कि उसने बमबारी के जवाब में सीमा पर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ़ सैन्य अभियान शुरू किए हैं।

काबुलोव ने कहा, "हम आपसी हमलों को जल्द खत्म करने और मतभेदों को राजनयिक ढंग से सुलझाने के पक्ष में हैं।"

इसके साथ ही काबुलोव ने कहा कि अगर दोनों तरफ से अपील की जाती है तो रूस पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान को मध्यस्थता सेवाएं देने पर विचार करेगा।
दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को कहा कि देश अब पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान के साथ “खुली जंग” की हालत में है।
वहीं अफगानिस्तान के तालिबान अधिकारियों ने दावा किया कि पाकिस्तान द्वारा काबुल और दूसरे अफगान शहरों में हवाई हमले करने के बाद सीमा पार लड़ाई में कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है। इस बीच पाकिस्तानी सरकार के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि 133 तालिबान लड़ाके मारे गए, 200 से ज़्यादा घायल हुए, और दर्जनों चौकियां तबाह हो गईं या उन पर कब्ज़ा कर लिया गया।
इससे पहले अक्टूबर में दोनों देशों के बीच सीमा पर हुई झड़पों में दर्जनों सैनिक मारे गए थे, जब तक कि तुर्की, कतर और सऊदी अरब की मध्यस्थता से सीज़फ़ायर नहीं हो गया।
Iranian President Masoud Pezeshkian - Sputnik भारत, 1920, 27.02.2026
विश्व
अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान वार्ता में मदद को तैयार ईरान
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала