LIVE UPDATES: अमेरिका-इजराइल द्वारा भड़काया गया युद्ध तीसरे दिन भी जारी
LIVE UPDATES: अमेरिका-इजराइल द्वारा भड़काया गया युद्ध तीसरे दिन भी जारी
Sputnik भारत
अमेरिकी-इजराइल के भीषण हमले के बाद पूरा मध्य पूर्व युद्ध की चपेट में आ गया है, इस हमले का पलटवार करते हुए ईरान ने इजराइल और मध्य पूर्व देशों में स्थित अमेरिकी सेना के अड्डों पर जवाबी कार्यवाही की जो तीसरे दिन भी जारी रही।
अमेरिकी-इजराइल का ईरान पर हमला, ईरान का इजराइल पर हमला, मध्य पूर्व में युद्ध, दुबई में ईरान का हमला, ईरान का अबू धाबी पर हमला,दुबई में हमला,ईरान का अमेरिकी सेना के अड्डों पर हमला,अमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध तीसरा दिन,अमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध अपडेट
अमेरिकी-इजराइल का ईरान पर हमला, ईरान का इजराइल पर हमला, मध्य पूर्व में युद्ध, दुबई में ईरान का हमला, ईरान का अबू धाबी पर हमला,दुबई में हमला,ईरान का अमेरिकी सेना के अड्डों पर हमला,अमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध तीसरा दिन,अमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध अपडेट
अमेरिकी-इजराइल के भीषण हमले के बाद पूरा मध्य पूर्व युद्ध की चपेट में आ गया है। इस हमले का पलटवार करते हुए ईरान ने इजराइल और मध्य पूर्व देशों में स्थित अमेरिकी सेना के अड्डों पर जवाबी कार्यवाही की जो तीसरे दिन भी जारी है।
मध्यपूर्व में शनिवार को शुरू हुआ संघर्ष तीसरे दिन भी जारी है और इसके साथ ही दोनों पक्षों के लगातार हमलों के बाद तनाव कई मोर्चों पर बढ़ गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान के जवाबी हमले इजराइल के साथ साथ बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर हमले जारी हैं।
कुवैत ने सोमवार को बताया की देश में 'कई' अमेरिकी युद्धक विमान क्रैश हुए हैं, जिसमें सभी क्रू मेंबर बच गए हैं।
वहीं ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रविवार रात स्थानीय समयानुसार 22:00 GMT के आसपास एक ईरानी ड्रोन ने साइप्रस में RAF अक्रोटिरी एयरबेस को निशाना बनाया जिसके बाद वह साइप्रस में RAF अक्रोटिरी एयरबेस से परिवारों को हटा रहा है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक उन्होंने मध्य पूर्व में 27 बेस पर हमले किए हैं, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। इसके साथ ही तेल अवीव और इज़राइल के दूसरे हिस्सों में मौजूद इज़राइली सैन्य ठिकानों पर भी हमले जारी हैं, जिनमें से ज़्यादातर हमलों को रोक दिया गया है।
ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी और सरकारी मीडिया ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इजराइल-अमेरिकी हमलों में 201 लोग मारे गए हैं और कम से कम 747 घायल हैं।
इजराइली हमलों का सबसे बुरा असर दक्षिण-पूर्वी ईरान के मिनाब शहर में देखने को मिला जहां शनिवार को किए अमेरिकी इजराइली हमले में एक एलिमेंट्री गर्ल्स स्कूल पर हमले में कथित तौर पर कम से कम 148 लोग मारे गए और 95 घायल हो गए।
वहीं मध्य इज़राइल के बेत शेमेश पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में आठ लोग मारे गए और करीब 20 घायल हो गए वहीं शनिवार देर रात, तेल अवीव इलाके में एक महिला की मौत की पुष्टि के साथ साथ कम से कम 121 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
इज़राइली अखबार हारेत्ज़ ने शहर की सरकार के हवाले से बताया कि शनिवार को ईरानी हमलों में तेल अवीव में कम से कम 40 इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
वहीं US सेंट्रल कमांड के बताया कि ईरानी हमलों में तीन अमेरिकी सैनिक भी मारे गए और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
नियमों का उल्लंघन करने के कारण चैट तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है।
आप फिर से भाग ले पाएंगे:∞.
यदि आप अवरोधन से सहमत नहीं हैं, तो कृपया फ़ीडबैक फ़ॉर्म का उपयोग करें
चर्चा बंद है। आप लेख के प्रकाशन से 24 घंटों के भीतर चर्चा में भाग ले सकते हैं।