https://hindi.sputniknews.in/20260302/visheshgya-se-jaanen-kitne-din-auri-iiriaan-auri-ijriaail-us-jng-chl-sktii-hai-10550085.html
विशेषज्ञ से जानें कितने दिन और ईरान और इजराइल-US जंग चल सकती है?
विशेषज्ञ से जानें कितने दिन और ईरान और इजराइल-US जंग चल सकती है?
Sputnik भारत
रूसी सैन्य विशेषज्ञ और वायु रक्षा बलों के इतिहासकार यूरी क्नूतोव ने इजराइल-अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा हमले में इस्तेमाल किए जा रही मिसाइलों की संख्या, उनके प्रकार पर बात करने के साथ इजराइल और US मिसाइलों के बारे में भी बताया।
2026-03-02T17:52+0530
2026-03-02T17:52+0530
2026-03-02T20:21+0530
sputnik स्पेशल
रूस
ईरान
तेहरान
अमेरिका
वाशिंगटन
व्हाइट हाउस
डॉनल्ड ट्रम्प
इजराइल
बेंजामिन नेतन्याहू
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/06/0d/9286293_0:292:2931:1941_1920x0_80_0_0_16652c118fa726c3f1047d64b8084693.jpg
रूसी सैन्य विशेषज्ञ यूरी क्नूतोव ने आंकड़ों के आधार पर कहा ईरान के पास दो से चार हज़ार मिसाइलें हैं। अगर वह हर दिन लगभग सौ मिसाइलें लॉन्च कर रहा है, तो इस तरह के ज़बरदस्त मिसाइल हमले लगभग एक महीने तक चालू रख सकते हैं।वायु रक्षा बलों के इतिहासकार ने आगे बताया की ईरान के पास अभी एक ज़रूरी रणनीतिक चाल है और अगर वह अपनी मिसाइलों का समझदारी से इस्तेमाल करे और अपने सबसे एडवांस्ड सिस्टम हाइपरसोनिक फत्ताह मिसाइलों को आखिरी चरण के लिए बचाकर रखे, तो हालात काफी बदल सकते हैं।मिसाइलों के बनाने पर बात करते हुए क्नूतोव ने बताया की हर महीने इजराइल और ईरान लगभग 55 मिसाइलें बनाते हैं, जो कोई खास बात नहीं है। जर्मनी और रोमानिया में नई फैक्ट्रियां बन रही हैं, लेकिन वे अभी पूरी नहीं हुई हैं या चालू नहीं हैं।
रूस
ईरान
तेहरान
अमेरिका
इजराइल
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/06/0d/9286293_189:0:2794:1954_1920x0_80_0_0_61d2cef86da1d75820c71d053ab7f48a.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
ईरान मिसाइल स्टॉक,thaad मिसाइल संख्या,पैट्रियट सिस्टम स्टॉक,ईरान की फत्ताह हाइपरसोनिक मिसाइल,इज़राइल एयर डिफेंस,अमेरिका मिसाइल डिफेंस,यूरी नुटोव विश्लेषण,मिडिल ईस्ट मिसाइल संघर्ष,iran israel missile war,us missile defense stock,ईरान अमेरिका इजराइल युद्ध,ईरान अमेरिका इजराइल युद्ध अपडेट
ईरान मिसाइल स्टॉक,thaad मिसाइल संख्या,पैट्रियट सिस्टम स्टॉक,ईरान की फत्ताह हाइपरसोनिक मिसाइल,इज़राइल एयर डिफेंस,अमेरिका मिसाइल डिफेंस,यूरी नुटोव विश्लेषण,मिडिल ईस्ट मिसाइल संघर्ष,iran israel missile war,us missile defense stock,ईरान अमेरिका इजराइल युद्ध,ईरान अमेरिका इजराइल युद्ध अपडेट
विशेषज्ञ से जानें कितने दिन और ईरान और इजराइल-US जंग चल सकती है?
17:52 02.03.2026 (अपडेटेड: 20:21 02.03.2026) रूसी सैन्य विशेषज्ञ और वायु रक्षा बलों के इतिहासकार यूरी क्नूतोव ने इजराइल-अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा हमले में इस्तेमाल किए जा रही मिसाइलों की संख्या, उनके प्रकार पर बात करने के साथ इजराइल और US मिसाइलों के बारे में भी बताया।
रूसी सैन्य विशेषज्ञ यूरी क्नूतोव ने आंकड़ों के आधार पर कहा ईरान के पास दो से चार हज़ार मिसाइलें हैं। अगर वह हर दिन लगभग सौ मिसाइलें लॉन्च कर रहा है, तो इस तरह के ज़बरदस्त मिसाइल हमले लगभग एक महीने तक चालू रख सकते हैं।
क्नूतोव ने साथ ही कहा, "[अमेरिकी] THAAD मिसाइलें लगभग 650 बनाई गई हैं। पिछले हमले में लगभग 150 का इस्तेमाल और अब लगभग 400 बची हैं, शायद इससे भी कम। ध्यान से और अच्छे से इस्तेमाल करने पर यह दस दिन या पांच दिन तक चल सकती हैं और वहीं पैट्रियट मिसाइलों का US के पास बड़ा स्टॉक है, लेकिन यह असंख्य नहीं है और खत्म भी हो सकता है। खासकर अगर एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल पर दस इंटरसेप्टर दागे जाते हैं तो यह सब लगभग तीन हफ़्ते तक चल सकता है।"
वायु रक्षा बलों के इतिहासकार ने आगे बताया की ईरान के पास अभी एक ज़रूरी रणनीतिक चाल है और अगर वह अपनी मिसाइलों का समझदारी से इस्तेमाल करे और अपने सबसे एडवांस्ड सिस्टम
हाइपरसोनिक फत्ताह मिसाइलों को आखिरी चरण के लिए बचाकर रखे, तो हालात काफी बदल सकते हैं।
उन्होंने बताया, "दावे के मुताबिक फत्ताह मिसाइलों को इज़राइल के एरो-3 सिस्टम या अमेरिका के THAAD और पैट्रियट सिस्टम से इंटरसेप्ट नहीं किया जा सकता। उस स्थिति में ईरान के पास ऑपरेशन के आखिर में इज़राइल और अमेरिका को बहुत बड़ा झटका देने का असली मौका होगा जो ईरान के खिलाफ किए गए अचानक हमले का असल में बदला होगा।"
मिसाइलों के बनाने पर बात करते हुए क्नूतोव ने बताया की हर महीने इजराइल और ईरान लगभग 55 मिसाइलें बनाते हैं, जो कोई खास बात नहीं है। जर्मनी और रोमानिया में नई फैक्ट्रियां बन रही हैं, लेकिन वे अभी पूरी नहीं हुई हैं या चालू नहीं हैं।
क्नूतोव ने कहा, "अमेरिका शायद अरब देशों से कुछ मिसाइलें ले सकता है, लेकिन वे देश अभी अपनी आपूर्ति का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि इस स्तर की तेजी के साथ अभियान दो से तीन हफ्ते या ज़्यादा से ज़्यादा चार हफ्ते तक चल सकता है। हालांकि, हमें ईरान के अंदर की पूरी स्थिति नहीं पता है। यह संभव है कि वहां भूमिगत सुविधाएं हों जहां बैलिस्टिक मिसाइलों का उत्पादन भी किया जा रहा हो।"