डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

हवाई सुरक्षा को नई क्षमता, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की चौथी बैटरी मई में पहुंचेगी भारत: रक्षा सूत्र

© AP Photo / Dmitry LovetskyA S-400 air defense missile system stands in a testing camera during the opening of a testing facility in St. Petersburg, Russia, Friday, Jan. 23, 2015. The S-400 is Russia's latest long-range air defense missile system.
A S-400 air defense missile system stands in a testing camera during the opening of a testing facility in St. Petersburg, Russia, Friday, Jan. 23, 2015. The S-400 is Russia's latest long-range air defense missile system.  - Sputnik भारत, 1920, 05.03.2026
सब्सक्राइब करें
S-400 ने पिछले वर्ष मई में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस सिस्टम की तीन स्क्वाड्रन पहले ही भारतीय वायुसेना में तैनात हैं।
रक्षा सूत्रों ने Sputnik इंडिया को जानकारी दी है कि S-400 की चौथी बैटरी को भारत भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है और मई में यह सिस्टम आवश्यक मिसाइलों के साथ भारत पहुंचेगा। सूत्रों के अनुसार, पांचवीं और अंतिम स्क्वाड्रन भी इस वर्ष के अंत तक भारत पहुंच जाएगी।

पांचवीं बैटरी के भारत पहुंचने के साथ ही इस सौदे के तहत मिलने वाली सभी बैटरियां भारत को मिल जाएंगी। वर्ष 2018 में भारत ने रूस के साथ S-400 की पांच यूनिटों का सौदा किया था।

इनमें से पहली 2021 में भारत पहुंच गई थी। 2022 में दूसरी स्क्वाड्रन मिली और 2023 में तीसरी स्क्वाड्रन आई।
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पिछले वर्ष दावा किया था कि इस एयर डिफेंस सिस्टम ने सबसे लंबी दूरी से किसी विमान को नष्ट करने का रिकॉर्ड बनाया है।
S-400 की हर स्क्वाड्रन में कमान-कंट्रोल, रडार और मिसाइल लांचर मिलाकर 16 वाहन होते हैं। हर स्क्वाड्रन में 6-6 लांचर्स की दो बैटरियां होती है जिनके पास कुल 128 मिसाइल होती हैं। भारत ने कुल 60 लांचर और 6000 मिसाइल खरीदी हैं जिनकी प्रहार क्षमता 120 किमी से लेकर 380 किमी तक है।
Russian President Vladimir Putin, left, and Indian Prime Minister Narendra Modi greet each other before their meeting in New Delhi, India on Dec. 6, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 04.03.2026
भारत-रूस संबंध
रूस भारत और चीन को तेल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए हमेशा तैयार है: रूसी उप प्रधान मंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала