https://hindi.sputniknews.in/20260323/pshchim-eshiyaa-snkt-pri-piiem-modii-kaa-sndesh-lnbii-taiyaariii-ke-lie-rihen-taiyaari-10663177.html
पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी का संदेश: लंबी तैयारी के लिए रहें तैयार
पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी का संदेश: लंबी तैयारी के लिए रहें तैयार
Sputnik भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे कोरोना संकट का देश ने धैर्य,संयम और शांति से सामना किया था वैसे ही पश्चिम एशिया संघर्ष से पैदा होने वाले आर्थिक और सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करने की तैयारी करनी होगी।
2026-03-23T16:49+0530
2026-03-23T16:49+0530
2026-03-23T17:26+0530
विश्व
भारत
आत्मनिर्भर भारत
भारत की संसद
भारत का विकास
भारत सरकार
नरेन्द्र मोदी
दिल्ली
ईरान
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/0c/11/10228502_0:0:1280:720_1920x0_80_0_0_b8d42616281c376efea8728d752378dc.jpg
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे कोरोना संकट का देश ने धैर्य,संयम और शांति से सामना किया था वैसे ही पश्चिम एशिया संघर्ष से पैदा होने वाले आर्थिक और सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करने की तैयारी करनी होगी।प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि देश की आर्थिक स्थिति स्थिर है और इस संकट के प्रभाव को कम से कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेल, गैस और उर्वरकों के आयात को सुनिश्चित किया जा रहा है जिसमें घरेलू प्रयोग की गैस को प्राथमिकता दी जा रही है।प्रधानमंत्री ने इस संबोधन से एक दिन पहले यानि रविवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी यानि सीसीएस की महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सीसीएस के सदस्यों विदेश, रक्षा, गृह और वित्त मंत्रियों के अतिरिक्त नागरिक उड्डयन, कृषि, ऊर्जा, उद्योग, शिपिंग, रेलवे, स्वास्थ्य जैसे मंत्री भी शामिल हुए जो सीसीएस के सदस्य नहीं है। साफ़ है कि भारत सरकार समझ रही है कि फरवरी में प्रारंभ हुए पश्चिम एशिया संकट के लंबा चलने की आशंका है जिसका भारत पर बड़ा असर पड़ सकता है।ईरान-अमेरिका-इज़रायल संघर्ष का भारत पर गहरा असर पड़ रहा है। भारत अपनी ऊर्जा की आवश्यकताओं का बड़ा भाग आयात से पूरा करता है। भारत यह आयात ईरान और खाड़ी के दूसरे देशों से करता है। हालांकि अभी भारत आने वाले तेल और गैस के टैंकर होर्मुज़ से निकल रहे हैं लेकिन अगर यह संघर्ष लंबा चला तो संकट गहरा हो जाएगा। भारत सरकार इस संकट से निबटने की तैयारी कर रही है और उसने देश को मानसिक रूप से तैयार रहने का संकेत भी दे दिया।
https://hindi.sputniknews.in/20260322/horimu-jldmriuumdhy-se-aavaajaahii-sbhii-ke-lie-khulii-hai-lekin-dushmnon-ke-lie-nhiin-iiriaanii-duut-10660649.html
भारत
दिल्ली
ईरान
इजराइल
इज़राइल
मध्य पूर्व
अमेरिका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/0c/11/10228502_161:0:1121:720_1920x0_80_0_0_4d9de19347170b4a08c00a2da6f74c01.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
मोदी का बयान,पश्चिम एशिया संकट,मिडिल ईस्ट युद्ध,मोदी संसद संबोधन,भारत पर युद्ध का असर,ईरान अमेरिका इज़रायल संघर्ष,होर्मुज़ स्ट्रेट संकट,भारत तेल आयात,गैस और उर्वरक आयात,भारत की आर्थिक तैयारी,भारत की सुरक्षा रणनीति
मोदी का बयान,पश्चिम एशिया संकट,मिडिल ईस्ट युद्ध,मोदी संसद संबोधन,भारत पर युद्ध का असर,ईरान अमेरिका इज़रायल संघर्ष,होर्मुज़ स्ट्रेट संकट,भारत तेल आयात,गैस और उर्वरक आयात,भारत की आर्थिक तैयारी,भारत की सुरक्षा रणनीति
पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी का संदेश: लंबी तैयारी के लिए रहें तैयार
16:49 23.03.2026 (अपडेटेड: 17:26 23.03.2026) सोमवार को भारतीय संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन से यह स्पष्ट हो गया कि भारत पश्चिम एशिया में युद्ध के संकट से पैदा हुई परिस्थितियों से लंबे समय तक निबटने की तैयारी कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे कोरोना संकट का देश ने धैर्य,संयम और शांति से सामना किया था वैसे ही पश्चिम एशिया संघर्ष से पैदा होने वाले आर्थिक और सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करने की तैयारी करनी होगी।
प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि देश की आर्थिक स्थिति स्थिर है और इस संकट के प्रभाव को कम से कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि
तेल, गैस और उर्वरकों के आयात को सुनिश्चित किया जा रहा है जिसमें घरेलू प्रयोग की गैस को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार खाद्यान्नों के पर्याप्त भंडार सुनिश्चित कर रही है और होर्मुज़ स्ट्रेट में यातायात रोके जाने को सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भारत किसी भी विवाद को कूटनीति से सुलझाने के पक्ष में है और वह पश्चिम एशिया के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने इस संबोधन से एक दिन पहले यानि रविवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी यानि सीसीएस की महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सीसीएस के सदस्यों विदेश, रक्षा, गृह और वित्त मंत्रियों के अतिरिक्त नागरिक उड्डयन, कृषि, ऊर्जा, उद्योग, शिपिंग, रेलवे, स्वास्थ्य जैसे मंत्री भी शामिल हुए जो सीसीएस के सदस्य नहीं है।
साफ़ है कि भारत सरकार समझ रही है कि फरवरी में प्रारंभ हुए
पश्चिम एशिया संकट के लंबा चलने की आशंका है जिसका भारत पर बड़ा असर पड़ सकता है।
ईरान-अमेरिका-इज़रायल संघर्ष का भारत पर गहरा असर पड़ रहा है। भारत अपनी ऊर्जा की आवश्यकताओं का बड़ा भाग आयात से पूरा करता है।
भारत यह आयात ईरान और खाड़ी के दूसरे देशों से करता है। हालांकि अभी भारत आने वाले तेल और गैस के टैंकर होर्मुज़ से निकल रहे हैं लेकिन अगर यह संघर्ष लंबा चला तो संकट गहरा हो जाएगा। भारत सरकार इस संकट से निबटने की तैयारी कर रही है और उसने देश को मानसिक रूप से तैयार रहने का संकेत भी दे दिया।