https://hindi.sputniknews.in/20260326/araghchi-says-iran-not-currently-negotiating-with-us-reports-10672712.html
अराघची का कहना है कि ईरान फिलहाल अमेरिका के साथ बातचीत नहीं कर रहा है: रिपोर्ट
अराघची का कहना है कि ईरान फिलहाल अमेरिका के साथ बातचीत नहीं कर रहा है: रिपोर्ट
Sputnik भारत
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि देश के अधिकारी फिलहाल इस क्षेत्र में संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत नहीं कर रहे हैं। यह जानकारी ईरानी टेलीविज़न चैनल 'प्रेस टीवी' ने दी।
2026-03-26T11:55+0530
2026-03-26T11:55+0530
2026-03-26T11:56+0530
विश्व
ईरान
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
इज़राइल
अमेरिका
मध्य पूर्व
परमाणु हथियार
विदेश मंत्रालय
शांति संधि
डॉनल्ड ट्रम्प
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/03/10/10618892_0:75:3071:1802_1920x0_80_0_0_6f5a5c11f014fbc3f9c79d3f32ce4909.jpg
अराघची ने कहा कि अमेरिका विभिन्न मध्यस्थों के ज़रिए तेहरान को संदेश भेजता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बातचीत चल रही है।24 मार्च को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर ईरान के साथ बातचीत करने वाली अमेरिकी टीम का हिस्सा हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रविवार को बातचीत की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई और इससे यह मालूम हुआ कि तेहरान इस विवाद को सुलझाने का कोई रास्ता निकालने को लेकर गंभीर है। हालांकि ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के साथ बातचीत करने से इनकार किया है।28 फरवरी को, संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने तेहरान सहित ईरान में, कई लक्ष्यों पर हमले किए, जिससे भारी नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जान गई। ईरान ने इज़राइली क्षेत्र और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करके जवाब दिया।अमेरिका और इज़राइल ने शुरू में दावा किया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से आने वाले कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए उनका "प्रीएम्प्टिव" हमला ज़रूरी था, लेकिन जल्द ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260325/iiriaanii-prieshn-triuu-prmis-4-kii-80viin-lhri-ke-tht-ijriaail-auri-ameriikii-bes-pri-ek-auri-hmlaa-huaa-10668060.html
ईरान
इज़राइल
अमेरिका
मध्य पूर्व
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/03/10/10618892_188:0:2917:2047_1920x0_80_0_0_2717ee6588a080cb06556da3f5b6504b.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
ईरान इज़राइल युद्ध, ईरान पर हमला, अमेरिका ईरान युद्ध, ईरान के परमाणु कार्यक्रम, ईरान युद्ध का असर, ईरान अमेरिका वार्ता, ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश, मध्य पूर्व में सैन्य ठिकाना, ईरान को नुकसान, ईरान युद्ध से तेल सप्लाई पर असर
ईरान इज़राइल युद्ध, ईरान पर हमला, अमेरिका ईरान युद्ध, ईरान के परमाणु कार्यक्रम, ईरान युद्ध का असर, ईरान अमेरिका वार्ता, ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश, मध्य पूर्व में सैन्य ठिकाना, ईरान को नुकसान, ईरान युद्ध से तेल सप्लाई पर असर
अराघची का कहना है कि ईरान फिलहाल अमेरिका के साथ बातचीत नहीं कर रहा है: रिपोर्ट
11:55 26.03.2026 (अपडेटेड: 11:56 26.03.2026) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि देश के अधिकारी फिलहाल इस क्षेत्र में संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत नहीं कर रहे हैं। यह जानकारी ईरानी टेलीविज़न चैनल 'प्रेस टीवी' ने दी।
अराघची ने कहा कि अमेरिका विभिन्न मध्यस्थों के ज़रिए तेहरान को संदेश भेजता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बातचीत चल रही है।
24 मार्च को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर ईरान के साथ बातचीत करने वाली अमेरिकी टीम का हिस्सा हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रविवार को बातचीत की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई और इससे यह मालूम हुआ कि तेहरान इस विवाद को सुलझाने का कोई रास्ता निकालने को लेकर गंभीर है। हालांकि ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के साथ बातचीत करने से इनकार किया है।
28 फरवरी को, संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने तेहरान सहित ईरान में, कई लक्ष्यों पर हमले किए, जिससे भारी नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जान गई। ईरान ने इज़राइली क्षेत्र और मध्य पूर्व में अमेरिकी
सैन्य ठिकानों पर हमला करके जवाब दिया।
अमेरिका और इज़राइल ने शुरू में दावा किया था कि ईरान के
परमाणु कार्यक्रम से आने वाले कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए उनका "प्रीएम्प्टिव" हमला ज़रूरी था, लेकिन जल्द ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।