राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत की पहली डिजिटल रूप से आयोजित जनगणना-2027 आज से शुरू

© REUTERS Niharika KulkarniCommuters walk on a platform after disembarking from a suburban train at a railway station in Mumbai, India, January 21, 2023.
Commuters walk on a platform after disembarking from a suburban train at a railway station in Mumbai, India, January 21, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 01.04.2026
सब्सक्राइब करें
विश्व की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण बुधवार से भारत में शुरू हो रहा है। भारत सरकार ने जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय को मंज़ूरी दे दी है।
यह इस क्रम की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। यह जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें हाउस लिस्टिंग (HLO) और जनसंख्या गणना (PE) के लिए 1 मार्च, 2027 को संदर्भ तिथि के रूप में निर्धारित किया गया है।
वहीं लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बर्फाच्छादित प्रदेशों के लिए संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर, 2026 तय की गई है।
पहली बार, जनगणना डिजिटल रूप से 'स्व-गणना' के विकल्प के साथ आयोजित की जाएगी, जो बुधवार यानी 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगी। मकानों की सूची बनाने और आवास जनगणना का कार्य 16 अप्रैल से शुरू होगा और 15 मई तक जारी रहेगा।
इसमें इमारतों की जियो-टैगिंग और प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या आवंटित करना भी शामिल होगा।
दूसरे चरण की प्रक्रिया, जो कि जनसंख्या गणना है, अगले वर्ष यानी 2027 में फरवरी महीने के दौरान आयोजित किया जाएगा। जाति-गणना भी इसी चरण का हिस्सा होगी।
Indians crowd ticket counters at the railway station in Ahmadabad, India, Oct. 23, 2011. - Sputnik भारत, 1920, 12.07.2024
Sputnik स्पेशल
भारत को बढ़ती जनसंख्या से कैसे लाभ हो सकता है?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала