https://hindi.sputniknews.in/20260408/sukhoii-30-ke-lie-ne-svdeshii-laanchris-misaailen-khriiidii-jaaengii-10727406.html
सुखोई-30 के लिए नए स्वदेशी लांचर्स, मिसाइलें खरीदी जाएंगी
सुखोई-30 के लिए नए स्वदेशी लांचर्स, मिसाइलें खरीदी जाएंगी
Sputnik भारत
भारत अपने महत्वपूर्ण और आधुनिक लड़ाकू जेट सुखोई-30 को नई शक्ति देने की तैयारी कर रहा है। भारतीय वायुसेना स्वदेशी रक्षा उद्योग से सुखोई-30 के लिए ऐसे लांचर लेने... 08.04.2026, Sputnik भारत
2026-04-08T18:52+0530
2026-04-08T18:52+0530
2026-04-08T18:52+0530
डिफेंस
भारत
आत्मनिर्भर भारत
भारत का विकास
भारत सरकार
रक्षा मंत्रालय (mod)
भारतीय सेना
सैन्य तकनीक
तकनीकी विकास
सुखोई-30mki
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/07/0a/7823267_0:124:3200:1924_1920x0_80_0_0_839ff9d93e7aa6752f71172212457aae.jpg
भारतीय वायुसेना द्वारा स्वदेशी रक्षा उद्योग को जारी की गई सूचना के अनुसार, लांचर्स के अतिरिक्त हवा से हवा और हवा से ज़मीन पर मार करने वाली नई स्वदेशी मिसाइलें भी खरीदी जाएंगी। अभी तक सुखोई-30 में अलग-अलग अस्त्रों के भार के अनुसार अलग-अलग लांचर्स होते हैं। अस्त्र बदलने पर लांचर को भी बदलना पड़ता है जिसमें बहुमूल्य समय लगता है। अब सुखोई-30 में ऐसे लांचर्स होंगे जिनमें हर तरह के हवा से हवा या हवा से ज़मीन पर मार करने वाले अस्त्र लगाए जा सकेंगे। भारतीय वायुसेना में लगभग 260 सुखोई जेट हैं जो संख्या में सबसे अधिक हैं। भारत ने रूस के साथ 15 अतिरिक्त सुखोई-30 का सौदा भी किया है जिनमें से 12 वायुसेना के लिए और 3 परीक्षणों के लिए होंगे।
https://hindi.sputniknews.in/20260407/bhaarit-ne-seshels-ko-bhejaa-250-miitriik-tn-anaaj-10724419.html
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/07/0a/7823267_235:0:2966:2048_1920x0_80_0_0_971e3581fb031ba6fd92a4a9c8bbe437.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय (mod), भारतीय सेना, सैन्य तकनीक, तकनीकी विकास , सुखोई-30mki
भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय (mod), भारतीय सेना, सैन्य तकनीक, तकनीकी विकास , सुखोई-30mki
सुखोई-30 के लिए नए स्वदेशी लांचर्स, मिसाइलें खरीदी जाएंगी
भारत अपने महत्वपूर्ण और आधुनिक लड़ाकू जेट सुखोई-30 को नई शक्ति देने की तैयारी कर रहा है। भारतीय वायुसेना स्वदेशी रक्षा उद्योग से सुखोई-30 के लिए ऐसे लांचर लेने की तैयारी में है जो हर तरह की मिसाइलें लांच करने में सक्षम होंगे।
भारतीय वायुसेना द्वारा स्वदेशी रक्षा उद्योग को जारी की गई सूचना के अनुसार, लांचर्स के अतिरिक्त हवा से हवा और हवा से ज़मीन पर मार करने वाली नई स्वदेशी मिसाइलें भी खरीदी जाएंगी।
अभी तक सुखोई-30 में अलग-अलग अस्त्रों के भार के अनुसार अलग-अलग लांचर्स होते हैं। अस्त्र बदलने पर लांचर को भी बदलना पड़ता है जिसमें बहुमूल्य समय लगता है। अब सुखोई-30 में ऐसे लांचर्स होंगे जिनमें हर तरह के हवा से हवा या हवा से ज़मीन पर मार करने वाले अस्त्र लगाए जा सकेंगे।
वायुसेना आत्मनिर्भर भारत विचार के साथ स्वदेशी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी खरीदेगी। छोटी दूरी तक मार करने वाली ये मिसाइलें शत्रु के एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर या ड्रोन के विरुद्ध प्रयोग की जाएंगी। हवा से ज़मीन पर अचूक मार करने वाली गाइडेड मिसाइलें भी खरीदी जा रही हैं जिन्हें लड़ाकू जेट से चलाया जा सकेगा। इन मिसाइलों की रेंज 50 से 500 किमी तक होगी जिनका प्रयोग से दूर से ही शत्रु के महत्वपूर्ण सैनिक ठिकानों, रडार स्टेशनों या संचार केंद्रों को नष्ट किया जा सकेगा।
भारतीय वायुसेना में लगभग 260 सुखोई जेट हैं जो संख्या में सबसे अधिक हैं। भारत ने रूस के साथ 15 अतिरिक्त सुखोई-30 का सौदा भी किया है जिनमें से 12 वायुसेना के लिए और 3 परीक्षणों के लिए होंगे।