भारत की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध शक्ति में बड़ा इजाफा, स्वदेशी मोबाइल सिस्टम खरीद पर मुहर

© Photo : MoD / https://mod.gov.in/
सब्सक्राइब करें
मंगलवार को भारतीय रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के प्रयोग के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद का बड़ा सौदा किया है।
इस सौदे में कुल 1476 करोड़ रुपए में पांच ऐसे सिस्टम खरीदे जाएंगे जिन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकेगा। ये सभी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भारतीय सेनाओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में निगरानी और सुरक्षित संचार को सुनिश्चित करेंगे।
यह सभी सिस्टम स्वदेशी होंगे जिनका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड करेगा जो किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल का पता लगाने के बाद उसपर निगरानी रखने के साथ साथ उसकी सटीक जानकारी देंगे।
इन पाँच सिस्टमों से शत्रु के 200 सिग्नल उद्गमों पर एक साथ निगरानी रखी जा सकेगी। प्रत्येक सिस्टम में नियंत्रण केंद्र के अतिरिक्त कई ऐसे केन्द्र होंगे जहां से शत्रु के इलेक्ट्रॉनिक पदचिन्हों की खोज की जा सकेगी। इलेक्ट्रॉनिक युद्ध आज के समय युद्धों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला में अपने सिग्नलों को छिपाना, अभेद्य संचार व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी योग्यता है। इसी तरह शत्रु की संचार व्यवस्था को भेदना और उसे नष्ट करना महत्वपूर्ण होता है ताकि उसे दूरसंचार के क्षेत्र में निष्प्रभावी बनाया जा सके।
इस नए सौदे से शत्रु के संचार केंद्रों, रडार स्टेशनों जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों का पता लगाया जा सकता है जिससे उसे निष्प्रभावी बनाना आसान हो जाए।