पंजाब के जालंधर और अमृतसर धमाकों के बाद राज्य अलर्ट पर, NIA जांच में जुटी: रिपोर्ट

© AFP 2023 NARINDER NANU
सब्सक्राइब करें
पंजाब में मंगलवार को कुछ ही घंटों के अंदर दो अलग-अलग धमाकों के बाद राज्य हाई अलर्ट पर है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जालंधर के धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) बुधवार को जालंधर और अमृतसर में हुए दो धमाकों की जगहों से सबूत इकट्ठा कर रही है।
इससे पहले अमृतसर के खासा कैंटोनमेंट क्षेत्र के पास रात करीब 10:50 बजे एक संदिग्ध धमाके की खबर मिली जिसके बाद आवाज की सूचना मिलते ही पुलिस और आर्मी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।
अमृतसर के SP आदित्य एस वारियर ने कहा कि बम निरोधक दस्ते (BDS) और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों को मौके की जांच करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए भेजा गया।

उन्होंने कहा, "हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि कितने धमाके हुए और सही वजह क्या थी," और कहा कि मौके से नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
अमृतसर के धमाके के साथ साथ कुछ घंटों के अंतराल के बाद जालंधर में, सीमा सुरक्षा बल (BSF) पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर खड़े एक स्कूटर में रात करीब 8 बजे आग लग गई, हालांकि स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने धमाके जैसी तेज आवाज सुनी।
रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने जालंधर ब्लास्ट की ज़िम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने जालंधर ब्लास्ट की ज़िम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।