डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारत ने 'तारा' ग्लाइडेड वेपन सिस्टम का किया पहला सफल उड़ान परीक्षण

© Photo : X/@SpokespersonMoDIndia tests its indigenous glide weapon system "TARA"
India tests its indigenous glide weapon system TARA - Sputnik भारत, 1920, 08.05.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को स्वदेशी तौर पर विकसित 'टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन' (TARA) के पहले सफल परीक्षण की घोषणा की।
जारी बयान के अनुसार, इसका परीक्षण गुरुवार को ओडिशा तट पर भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना (IAF) ने संयुक्त रूप से किया।

TARA भारत का पहला स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम है जिसे किसी भी सामान्य बम को घातक और सटीक मार करने वाले निर्देशित हथियार में बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसका मकसद ज़मीन पर मौजूद लक्ष्य को बेअसर करने के लिए कम कीमत वाले हथियार की मारक क्षमता और सटीकता को बढ़ाना है।
इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले फ्लाइट ट्रायल के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना, विकास-सह-उत्पादन भागीदार (DcPP) और प्रोजेक्ट से जुड़े औद्योगिक भागीदारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षण भारत की सैन्य शक्ति को आधुनिक और स्वदेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
India's Foreign Secretary Vikram Misri, bottom right, addresses a press conference after India struck multiple sites inside Pakistani controlled territory with missiles under Operation Sindoor, in New Delhi, India, Wednesday, May 7, 2025. (AP Photo/Manish Swarup) - Sputnik भारत, 1920, 07.05.2026
डिफेंस
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद: तकनीक से सैन्य श्रेष्ठता की ओर भारत
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала