यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूरोप में कई लोग बेशर्मी से हिटलर के नक्शेकदम पर चलने की मांग कर रहे हैं: लवरोव

© Sputnik / Igor Yegorov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Foreign Minister Sergey Lavrov
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov - Sputnik भारत, 1920, 08.05.2026
सब्सक्राइब करें
यूरोप में कई लोग बिना किसी झिझक के हिटलर की विचारधारा को वापस लाने की मांग कर रहे हैं और रूस पर एक और हमले की तैयारी करना चाहते हैं, रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा।
"विचारधारा से हटकर देखें तो आज के दौर में नाज़ीवाद के खिलाफ लड़ाई पूरी तरह व्यावहारिक हो गई है। यूरोप में आज भी कई लोग बेशर्मी से हिटलर और उसके गुर्गों के नक्शेकदम पर चलने की वकालत कर रहे हैं। वे हमारे देश पर एक और हमले की तैयारी में हैं, जिसका खुला उद्देश्य रूस को 'रणनीतिक शिकस्त' देना है," लवरोव ने रूसी विदेश मंत्रालय में पुष्पांजलि समारोह के दौरान कहा।
लवरोव ने चेतावनी दी कि अगर नाज़ी अपनी धमकियों को पूरा करने और रूस में विजय दिवस के जश्न में बाधा डालने की कोशिश करेंगे तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

उन्होंने कहा, “मैं पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ यह साफ कर देना चाहता हूं कि अगर पश्चिम में पनप रही नाज़ी ताकतें यूक्रेन के जरिए अपनी हरकतों से बाज नहीं आईं, तो उनके साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।“

जिन लोगों ने वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को रूस-विरोधी आक्रामकता का एक ज़रिया बना दिया है, वे हर गुज़रते दिन के साथ कूटनीति के लिए और भी अधिक समस्याएँ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, रूसी विदेश मंत्री ने कहा।

उन्होंने कहा, “पश्चिम हर दिन नई मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश कर रहा है। वह एक मोहरे की तरह ज़ेलेंस्की का इस्तेमाल कर रहा है और कीव के नाज़ी शासन को हथियारों से लैस कर हमारे देश के खिलाफ इस हमले का नेतृत्व कर रहा है।“

A Russian Army T-90 M Proryv (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation - Sputnik भारत, 1920, 07.05.2026
यूक्रेन संकट
यूक्रेन ने विजय दिवस में रुकावट डाली तो उस पर होगी मिसाइलों की वर्षा: रूसी चेतावनी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала