विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट-1 में परमाणु ईंधन की लोडिंग पूरी हो गई है

© Photo : RosatomRooppur Nuclear Power Plant
Rooppur Nuclear Power Plant - Sputnik भारत, 1920, 12.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सरकारी परमाणु निगम रोसाटोम के इंजीनियरिंग प्रभाग ने बताया कि बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट-1 के रिएक्टर में, जो रूस की भागीदारी से बना हुआ है, परमाणु ईंधन की लोडिंग पूरी हो चुकी है।
जारी बयान में कहा गया है कि "बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट-1 में परमाणु ईंधन की लोडिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है।"
इंजीनियरिंग प्रभाग ने यह भी बताया कि रिएक्टर चालू करने से पहले यह "अंतिम और निर्णायक चरण" है।
बयान के अनुसार, "काम 28 अप्रैल को शुरू किया गया था और उसे सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही पूरा किया गया है।"
ईंधन लोडिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिएक्टर 'फिजिकल स्टार्ट-अप' के चरण में प्रवेश करेगा, जिससे एक नियंत्रित नाभिकीय श्रृंखला अभिक्रिया शुरू होगी। इसके बाद बिजली उत्पादन में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी की जाएगी। अगला चरण 'पावर स्टार्ट-अप' होगा, जिसके बाद उत्पादित बिजली बांग्लादेश के राष्ट्रीय पावर ग्रिड में प्रवाहित होने लगेगी।
राजधानी ढाका से 160 किलोमीटर दूर स्थित रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे रूसी डिज़ाइन और मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है।
Rooppur Nuclear Power Plant - Sputnik भारत, 1920, 07.05.2026
विश्व
रोसाटॉम ने बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट 1 को 'इलेक्ट्रॉनिक ब्रेन' से किया लैस
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала