यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी ड्रोनों की सक्रियता के कारण यूक्रेनी सेना को लड़ाई के क्षेत्र में रणनीति बदलनी पड़ रही है

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian soldier preparing a Supercam drone for launch
A Russian soldier preparing a Supercam drone for launch - Sputnik भारत, 1920, 13.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी "अखमत" स्पेशल फोर्स के "वाहा" बटालियन के यूएवी समूह के कमांडर "उज़्बेक" ने Sputnik को बताया कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों को खार्कोव मोर्चे पर रूसी ड्रोनों की सक्रियता के कारण अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही है।

"उज़्बेक" ने कहा, "यहाँ की स्थिति स्थायी रूप से तनावपूर्ण है। हमारे पास काम की कोई कमी नहीं है। कमांडर ने स्पष्ट कार्य निर्धारित किए हैं, जैसे तोपखाना ढूंढना, यूएवी नियंत्रण केंद्रों का पता लगाना और दुश्मन की तैनाती में बदलाव को विफल करना।"

कमांडर ने रेखांकित किया कि इस समय रूसी ड्रोनों की सक्रियता के कारण यूक्रेनी सेना को खार्कोव क्षेत्र में न केवल तोपखाने के उपयोग में, बल्कि सेना की गतिशीलता में भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही है। उनके अनुसार, ऐसे क्षेत्रों की संख्या में वृद्धि हुई है, जहां यूक्रेनी बलों के लिए तैनाती बदलना संभव नहीं है। इसलिए वहाँ ज़मीनी रोबोट की संख्या बढ़ रही है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मोर्चे पर रूसी सेना के "सेवर" समूह और कई अन्य इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है, इसलिए यदि कोई लक्ष्य का पता लगाया गया है, तो दुश्मन के लिए उस क्षेत्र से निकलना कठिन हो जाता है।
"उज़्बेक" ने कहा, "दुश्मन हमारे अनुसार ढल रहा है, और हम जैसे पहले उनको तबाह कर रहे हैं, वैसे ही आगे भी तबाह करते रहेंगे।"
Combat work of a UAV crew on the Kupyansk sector of the front - Sputnik भारत, 1920, 13.05.2026
यूक्रेन संकट
जैमिंग से बचने के लिए अगली पीढ़ी के रूसी ड्रोन AI से लैस
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала