यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए ऊर्जा और ईंधन बुनियादी ढांचे पर हमला किया

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian soldier from the crew of the Igla man-portable anti-aircraft missile system (MANPADS) in the zone of the special military operation.
A Russian soldier from the crew of the Igla man-portable anti-aircraft missile system (MANPADS) in the zone of the special military operation. - Sputnik भारत, 1920, 13.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने उन ऊर्जा और परिवहन सुविधाओं पर हमले किए, जो यूक्रेनी सेना की जरूरतों के लिए इस्तेमाल हो रही थीं।
साथ ही ड्रोनों के उत्पादन, भंडारण और प्रक्षेपण सुविधाएं तथा यूक्रेनी सैनिकों और विदेशी भाड़े के लड़ाकों के अस्थायी ठिकाने भी निशाने पर रहे।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के त्सेंत्र सैन्य समूह की कार्रवाई में लगभग 310 यूक्रेनी सैनिक मारे गए। साथ ही यूक्रेन को अन्य मोर्चों पर भी जन-हानि और सैन्य उपकरणों का भारी नुकसान उठाना पड़ा।

जारी बयान के अनुसार, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने 310 तक सैनिक, 2 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 8 मोटर वाहन और 4 फील्ड आर्टिलरी गन गंवाए।"
रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी सेना के सेवेर सैन्य समूह ने 210 से अधिक, वोस्तोक सैन्य समूह ने 270 से अधिक, ज़ापद सैन्य समूह ने 150 तक, यूग सैन्य समूह ने 70 तक और द्नेपर सैन्य समूह ने 50 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
इसके अलावा, मंत्रालय ने बताया कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने 3 निर्देशित हवाई बमों, 2 HIMARS मिसाइलों, एक नेपच्यून मिसाइल और 572 ड्रोनों को मार गिराया।
Sarmat missile system test-launch - Sputnik भारत, 1920, 13.05.2026
Sputnik मान्यता
विशेषज्ञ से जानें, क्यों रूसी सरमत मिसाइल दुनिया में बेमिसाल है?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала