ईरान में अमेरिका-इज़राइल आसान जीत हासिल करने में नाकाम: रूसी विदेशी ख़ुफ़िया एजेंसी प्रमुख
14:48 14.05.2026 (अपडेटेड: 14:57 14.05.2026)

© Sputnik / Mikhail Klimentyev
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेशी ख़ुफ़िया सेवा (SVR) के निदेशक सर्गे नारिश्किन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और इज़राइल ईरान में आसानी से जीत हासिल नहीं कर सकते क्योंकि तेहरान के पास अभी भी बहुत मज़बूत सैन्य ताकत मौजूद है।
नारिश्किन ने पत्रकारों से कहा, "वॉशिंगटन और तेल अवीव को काफ़ी आसान जीत की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरान की सैना और लोगों ने बहुत हिम्मत और मज़बूती दिखाई है। देश में अभी भी बहुत मज़बूत सैन्य क्षमता बची है।"
अधिकारी ने कहा कि ईरान के आसपास सैन्य लड़ाई का कोई अंत नहीं दिख रहा है, और यह भी कहा कि हिंसा का एक नया दौर शुरू हो सकता है।
इज़राइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ जब इज़राइल-अमेरिका ने मिलकर ईरान पर भीषण बमबारी की जिसकी वजह से ईरान के सर्वोच्च नेता के साथ कई लोग मारे गए।
39 दिन के भीषण युद्ध के बाद 8 अप्रैल को दो हफ़्ते के युद्धविराम का ऐलान किया गया। और तब से लेकर अब तक युद्धविराम बना हुआ है। इस दौरान वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कई बार अलग-अलग मसौदों का आदान-प्रदान पाकिस्तान के जरिए हो चुका है।
हालांकि अभी तक दोनों पक्षों में कोई भी समझौता नहीं हुआ है।