विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

BRICS से वैश्विक राजनीति में एक स्थिर भूमिका निभाने की उम्मीद: जयशंकर

© REUTERS Adnan AbidiIndia's Foreign Minister Subrahmanyam Jaishankar addresses the BRICS foreign ministers' meeting at Bharat Mandapam in New Delhi, India May 14, 2026.
India's Foreign Minister Subrahmanyam Jaishankar addresses the BRICS foreign ministers' meeting at Bharat Mandapam in New Delhi, India May 14, 2026. - Sputnik भारत, 1920, 14.05.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक के शुरुआती संबोधन में गुरुवार को कहा कि यह मंच आपसी एकजुटता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है, जिसकी आज के इस बेहद जटिल और अनिश्चित वैश्विक माहौल में सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।
बैठक के समय का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बड़े उतार-चढ़ाव और बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "वैश्विक स्तर पर जारी संघर्ष, आर्थिक अनिश्चितता और व्यापार, तकनीक व जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियां आज के माहौल को और जटिल बना रही हैं। ऐसे में विकासशील देशों और उभरते बाजारों को ब्रिक्स से बड़ी उम्मीदें हैं कि वह इस दौर में एक रचनात्मक और स्थिरता लाने वाली भूमिका निभाएगा।"

विदेश मंत्री जयशंकर ने आगे कहा कि ब्रिक्स का यह मंच वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की समीक्षा करने का एक अहम अवसर है। साथ ही, यह हमारे आपसी सहयोग को मजबूत करने के व्यावहारिक तौर-तरीकों पर विचार करने का मौका भी देता है।

उन्होंने कहा, "वर्तमान में आर्थिक विकास के एजेंडे सर्वोपरि हैं। आज कई राष्ट्र ऊर्जा, खाद्य, उर्वरक और स्वास्थ्य सुरक्षा सहित वित्तीय संसाधनों की अनुपलब्धता जैसी गंभीर चुनौतियों से घिरे हैं। ब्रिक्स इन संकटों के ख़िलाफ़ एक प्रभावी तंत्र साबित हो सकता है। आर्थिक लचीलापन सुनिश्चित करने के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला और बाजारों का विविधीकरण अत्यंत आवश्यक तत्व हैं, जिन पर हमें विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए।"

अपने समापन वक्तव्य में भारतीय विदेश मंत्री ने रेखांकित किया कि वर्तमान अध्यक्ष के तौर पर वे एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और रचनात्मक संवाद सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे।
An Illuminated Bharat Mandapam Convention center, right, the main venue for the G20 summit is seen during the G20 summit in New Delhi,India, Saturday, Sept. 9, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 14.05.2026
विश्व
दिल्ली में आज से BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала