यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन संकट पर बातचीत आगे बढ़ाने में मददगार हैं अमेरिकी दूतों की यात्राएं: रूस

© Sputnik / POOL / मीडियाबैंक पर जाएंPresident Vladimir Putin met with US Special Presidential Envoy for the Middle East Steven Witkoff
President Vladimir Putin met with US Special Presidential Envoy for the Middle East Steven Witkoff - Sputnik भारत, 1920, 14.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्सांदर पानकिन ने कहा कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की मास्को यात्राओं से यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

Sputnik के साथ बातचीत में पानकिन ने कहा, "उनकी मौजूदगी निश्चित रूप से काफी मददगार साबित होती है। इस लंबी और बेहद स्पष्ट बातचीत से मौजूदा स्थिति को हर पहलू से समझने का मौका मिलता है। इससे यह साफ हो जाता है कि जमीनी हकीकत क्या है, आगे की राह क्या होगी और दोनों पक्ष किन चीजों पर निर्भर हैं।"

उन्होंने कहा कि रूस हमेशा यूक्रेन संकट के कूटनीतिक समाधान के लिए तैयार रहा है।
पानकिन ने कहा, "हालांकि आपने वे टिप्पणियां सुनी हैं, जो राष्ट्रपति [व्लादिमीर पुतिन] ने की थीं कि अगर कूटनीतिक समाधान नहीं निकलता है, तो दूसरे समाधान होंगे, क्योंकि स्थिति को लंबे समय तक ऐसे ही लटका कर नहीं छोड़ा जा सकता।"
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा था कि अगर कीव डोनबास से अपनी सेना नहीं हटाता, तो दर्जनों दौर की बातचीत के बाद भी यूक्रेन समाधान वहीं अटका रहेगा।
रूस का कहना है कि वह बातचीत से समाधान के लिए तैयार है। मास्को के मुताबिक, आगे की प्रक्रिया अलास्का शिखर वार्ता में रूस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच बनी समझ पर आधारित होनी चाहिए, जिसमें संघर्ष की मूल वजहों और रूस की सुरक्षा चिंताओं को दूर करना शामिल है।
President Donald Trump meets China's President Xi Jinping - Sputnik भारत, 1920, 14.05.2026
विश्व
शी जिनपिंग ने ट्रंप से कहा- 2026 चीन-अमेरिका संबंधों के लिए ऐतिहासिक साल होना चाहिए
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала