विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अमेरिका का ईरान के खिलाफ अभियान पर $95 अरब से ज़्यादा का खर्च: ट्रैकिंग डेटा

© AP Photo / Information Technician Second Class Ruskin NavalThe aircraft carrier USS Dwight D. Eisenhower and other warships crosses the Strait of Hormuz into the Persian Gulf on Sunday, Nov. 26, 2023, as part of a wider American deployment in the Middle East amid the Israel-Hamas war.
The aircraft carrier USS Dwight D. Eisenhower and other warships crosses the Strait of Hormuz into the Persian Gulf on Sunday, Nov. 26, 2023, as part of a wider American deployment in the Middle East amid the Israel-Hamas war. - Sputnik भारत, 1920, 29.05.2026
सब्सक्राइब करें
ईरान युद्ध पर खर्च हो रही लागत को ट्रैक करने के बाद पता चला है कि अमेरिका युद्ध विराम के बाद भी ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान पर पहले ही $95 अरब से ज़्यादा खर्च कर चुका है।
पोर्टल पर रियल टाइम में अपडेट किए गए डेटा के मुताबिक 28 फरवरी से मध्य पूर्व में शुरू हुए संघर्ष से लेकर 89वें दिन तक, अमेरिका $95 अरब से ज़्यादा खर्च कर चुका है।
यह पोर्टल सैनिकों, इलाके में तैनात जहाज़ों और दूसरे संबंधित खर्चों के लिए ज़रूरी फंड का हिसाब लगाता है। इसका डेटा पेंटागन द्वारा अमेरिकी कांग्रेस को दी गई एक रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें कहा गया था कि पहले छह दिनों में $11.3 अरब का खर्च आया, और उसके बाद हर दिन $1 अरब का खर्च आने की उम्मीद है।

28 फरवरी को, अमेरिका और इज़राइल ने ईरान में तेहरान सहित कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे काफी मात्रा में जान माल का नुकसान हुआ।
ईरान ने इसके जवाब में इज़राइली इलाके और मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। दोनों पक्षों द्वारा लगातार 39 दिन की लगातार बमबारी के बाद 7 अप्रैल को, वॉशिंगटन और तेहरान के बीच युद्धविराम का ऐलान किया।
युद्धविराम के बाद इस्लामाबाद में हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला और तब से लेकर आज तक दोनों पक्षों में कई बार युद्ध खत्म करने के लिए प्रस्तावों का आदान प्रदान किया जा चुका है, लेकिन अब भी दोनों पक्ष अपनी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu - Sputnik भारत, 1920, 21.05.2026
विश्व
इरान के साथ वार्ता को लेकर नेतन्याहू संदेहात्मक, युद्ध फिर से शुरू करने के लिए इच्छुक: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала