https://hindi.sputniknews.in/20260529/eaeu-men-saajhaa-aarithik-kshetr-bnaayaa-jaa-rihaa-hai-putin--11022361.html
EAEU में साझा आर्थिक क्षेत्र बनाया जा रहा है: पुतिन
EAEU में साझा आर्थिक क्षेत्र बनाया जा रहा है: पुतिन
Sputnik भारत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूरेशियन आर्थिक संघ (EAEU) में कदम दर कदम पूर्ण और एकीकृत आर्थिक क्षेत्र बनाया जा रहा है। 29.05.2026, Sputnik भारत
2026-05-29T17:46+0530
2026-05-29T17:46+0530
2026-05-29T17:46+0530
विश्व
रूस
यूरेशियन आर्थिक संघ
अर्थव्यवस्था
द्विपक्षीय व्यापार
व्लादिमीर पुतिन
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/1d/11021023_0:157:3081:1890_1920x0_80_0_0_8ffd14fef5b675357309a7d2a691b915.jpg
पुतिन बुधवार को राजकीय दौरे पर कज़ाख़स्तान पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति शुक्रवार को EAEU शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।सर्वोच्च यूरेशियन आर्थिक परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि EAEU के तहत वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी और श्रम शक्ति के साझा बाज़ार बनाए गए हैं। इसके अलावा, व्यापार, वित्त और अन्य क्षेत्रों में बहुआयामी सहयोग का विस्तार हो रहा है।राष्ट्रपति ने सर्वोच्च यूरेशियन आर्थिक परिषद की बैठक के दौरान कहा, "अपनी ओर से EAEU हमेशा उन देशों और संगठनों के साथ पारस्परिक लाभ और समानता पर आधारित सहयोग करने के लिए तैयार है, जो रचनात्मक रवैया रखते हैं। EAEU के पांच देशों के प्राथमिकता वाले साझेदारों की संख्या हर वर्ष लगातार बढ़ती जा रही है।"पुतिन ने रेखांकित किया कि 2025 तक मंगोलिया, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया के साथ व्यापारिक समझौते किए गए थे। साथ ही भारत के साथ बातचीत भी तेज हो गई है।यूरेशियन आर्थिक संघ की स्थापना 12 वर्ष पहले हुई थी। वर्तमान में यूरेशियन आर्थिक संघ में रूस, आर्मेनिया, बेलारूस, कज़ाखस्तान और किर्गिज़स्तान शामिल हैं। EAEU के अस्तित्व के दौरान सदस्य देशों की संयुक्त जीडीपी 1.6 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 3.01 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। सदस्य देशों के बीच व्यापार 2 गुना से अधिक बढ़ गया है, जबकि अन्य देशों के साथ व्यापार में 72 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा, 2025 में इस संगठन की जीडीपी में 1.7% की वृद्धि दर्ज की गई है।
https://hindi.sputniknews.in/20260202/eaeu-bhaarit-ke-saath-mukt-vyaapaari-smjhaute-pri-baatchiit-kri-rihaa-hai-riuusii-up-prdhaanmntrii-10425294.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/1d/11021023_175:0:2904:2047_1920x0_80_0_0_6a1ccbce8d2475086f0d75c1dd00c892.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , यूरेशियन आर्थिक संघ, अर्थव्यवस्था , द्विपक्षीय व्यापार, व्लादिमीर पुतिन
रूस , यूरेशियन आर्थिक संघ, अर्थव्यवस्था , द्विपक्षीय व्यापार, व्लादिमीर पुतिन
EAEU में साझा आर्थिक क्षेत्र बनाया जा रहा है: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूरेशियन आर्थिक संघ (EAEU) में कदम दर कदम पूर्ण और एकीकृत आर्थिक क्षेत्र बनाया जा रहा है।
पुतिन बुधवार को राजकीय दौरे पर कज़ाख़स्तान पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति शुक्रवार को
EAEU शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
सर्वोच्च यूरेशियन आर्थिक परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि EAEU के तहत वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी और श्रम शक्ति के साझा बाज़ार बनाए गए हैं। इसके अलावा, व्यापार, वित्त और अन्य क्षेत्रों में बहुआयामी सहयोग का विस्तार हो रहा है।
पुतिन ने ज़ोर देकर कहा, "इस प्रकार, कदम दर कदम एक पूर्ण, सर्वसमावेशी और एकीकृत आर्थिक क्षेत्र बनाया जा रहा है।"
राष्ट्रपति ने सर्वोच्च यूरेशियन आर्थिक परिषद की बैठक के दौरान कहा, "अपनी ओर से EAEU हमेशा उन देशों और संगठनों के साथ पारस्परिक लाभ और समानता पर आधारित सहयोग करने के लिए तैयार है, जो रचनात्मक रवैया रखते हैं। EAEU के पांच देशों के प्राथमिकता वाले साझेदारों की संख्या हर वर्ष लगातार बढ़ती जा रही है।"
पुतिन ने रेखांकित किया कि 2025 तक मंगोलिया, संयुक्त अरब अमीरात और
इंडोनेशिया के साथ व्यापारिक समझौते किए गए थे। साथ ही भारत के साथ बातचीत भी तेज हो गई है।
यूरेशियन आर्थिक संघ की स्थापना 12 वर्ष पहले हुई थी। वर्तमान में यूरेशियन आर्थिक संघ में रूस, आर्मेनिया, बेलारूस, कज़ाखस्तान और किर्गिज़स्तान शामिल हैं। EAEU के अस्तित्व के दौरान सदस्य देशों की संयुक्त जीडीपी 1.6 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 3.01 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। सदस्य देशों के बीच व्यापार 2 गुना से अधिक बढ़ गया है, जबकि अन्य देशों के साथ व्यापार में 72 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा, 2025 में इस संगठन की जीडीपी में 1.7% की वृद्धि दर्ज की गई है।