यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस के त्सेंटर बैटलग्रुप के हाथों कीव ने पिछले हफ़्ते 2,250 सैनिक खोए: रूसी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian serviceman
Russian serviceman  - Sputnik भारत, 1920, 29.05.2026
सब्सक्राइब करें
मंत्रालय ने बताया कि रूसी हवाई रक्षा प्रणालियों ने तीन 'स्टॉर्म शैडो' क्रूज़ मिसाइल, तीन हवा से दागी जाने वाली मिसाइल 'SCALP' और 2,628 ड्रोन भी मार गिराए।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि रूसी 'त्सेंटर' बैटलग्रुप ने पिछले एक हफ्ते में यूक्रेन के 2,250 से ज़्यादा सैनिक मार गिराए, वहीं दूसरे मोर्चों पर भी कीव को सैनिकों के साथ साथ साज़ो-सामान का नुकसान उठाना पड़ा।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "पिछले एक हफ़्ते में, इस इलाके में दुश्मन को 2,250 से ज़्यादा सैनिक, एक टैंक, 22 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 58 गाड़ियों सहित 15 फील्ड आर्टिलरी तोपों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा सात इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्टेशन भी नष्ट कर दिए गए हैं।"
मंत्रालय ने यह भी बताया की नुकसान के यह आँकड़े 1,970 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिकों के अलावा है, जिन्हें पिछले एक हफ़्ते में रूस के 'वोस्तोक' (पूर्व) बैटलग्रुप ने, 1,340 से ज़्यादा सैनिकों को 'ज़ापद' (पश्चिम) बैटलग्रुप ने, 950 से ज़्यादा सैनिकों को 'युग' (दक्षिण) बैटलग्रुप ने और 375 से ज़्यादा सैनिकों को 'नीपर' बैटलग्रुप ने मार गिराया था।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि रूसी सेना ने यूक्रेन के आतंकवादी हमलों के जवाब में पिछले एक हफ़्ते में ही यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक संस्थानों सहित सशस्त्र बलों की सुविधाओं को निशाना बनाते हुए एक बड़ा हमला और पाँच छोटे हमले किए।
A Russian Army T-90 M Proryv (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation - Sputnik भारत, 1920, 29.05.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने द्निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में लेस्नोये बस्ती को कराया मुक्त: रूसी रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала