यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने यूक्रेन के ड्रोन उत्पादन केंद्रों, ईंधन भंडारों और सैन्य ठिकानों पर किया हमला: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman of the 25th Combined Arms Army of the Battlegroup West is seen at a position in the Krasny Liman sector of the frontline amid Russia's military operation in Ukraine.
A Russian serviceman of the 25th Combined Arms Army of the Battlegroup West is seen at a position in the Krasny Liman sector of the frontline amid Russia's military operation in Ukraine. - Sputnik भारत, 1920, 31.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के वोस्तोक सैन्य समूह की कार्रवाई में 445 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए। इसके साथ ही, अन्य मोर्चों पर भी यूक्रेन को भारी सैन्य क्षति झेलनी पड़ी है, जहां उसके कई सैनिक मारे गए और बड़े पैमाने पर उपकरण तबाह हो गए।

मंत्रालय ने बयान में कहा, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों को भारी क्षति हुई है, उसके 445 से अधिक सैनिक मारे गए हैं, जबकि 3 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 9 सैन्य वाहन और 2 तोपें नष्ट हो गई हैं।"

जारी बयान के अनुसार, रूसी सेना के त्सेंत्र सैन्य समूह ने 340 तक, सेवेर सैन्य समूह ने 185 तक, ज़ापद सैन्य समूह ने 200 से अधिक, यूग सैन्य समूह ने 165 से अधिक और द्नेपर सैन्य समूह ने 50 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि रूस ने यूक्रेनी सेना की ज़रूरतों के लिए इस्तेमाल होने वाले ईंधन भंडारों, परिवहन व ऊर्जा ढांचे के साथ-साथ उनके ड्रोन उत्पादन और प्रक्षेपण सुविधाओं को भी निशाना बनाया है।
Russian servicemen of the 20th Red Banner Guards Combined Arms Army fire a BM-27 9K57 Uragan (Hurricane) multiple launch rocket system towards Ukrainian positions - Sputnik भारत, 1920, 30.05.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना का यूक्रेन के सैन्य-ऊर्जा ठिकानों पर सटीक हथियारों और ड्रोनों से बड़ा हमला: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала