- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस ने मस्तिष्क के कैंसर के इलाज के लिए नई तकनीक विकसित की

© Sputnik / Maksim Bogodvid / मीडियाबैंक पर जाएंA medic fills a syringe with a vaccine
A medic fills a syringe with a vaccine  - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय ने Sputnik को बताया कि रूसी वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क के कैंसर के निदान और उपचार के लिए नई दवाएं विकसित की हैं।
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा विशेष सिंथेटिक डीएनए (कृत्रिम अणु) खोजा है, जो कैंसर की कोशिकाओं को कमजोर कर देता है, जिससे रेडिएशन थेरेपी उन पर ज्यादा असर कर पाती है। साथ ही, यह कैंसर को दिमाग के स्वस्थ हिस्सों में फैलने से भी रोकता है। इस तकनीक से मरीजों की जिंदगी लंबी होगी और कैंसर के दोबारा लौटने का खतरा भी बहुत कम हो जाएगा।

रूसी वैज्ञानिक और रूसी विज्ञान अकादमी की प्रोफेसर गलिना पावलोवा के अनुसार, "मस्तिष्क के कैंसर के इलाज में वैज्ञानिक एक और नई तकनीक पर काम कर रहे हैं। इसके तहत 'जीक्यू कॉम्बी' नाम के एक विशेष मिश्रण (कॉकटेल) का इस्तेमाल करके कैंसर फैलाने वाली कोशिकाओं का पूरा व्यवहार ही बदल दिया जाता है। इस मिश्रण में कई तरह के खास अणु मौजूद होते हैं।"

वैज्ञानिक ने जोर देकर कहा कि ये अणु ट्यूमर कोशिकाओं पर प्रभाव डालते हैं और उन्हें हानिरहित और विभाजित न होने वाली स्वस्थ मस्तिष्क कोशिकाओं में बदल देते हैं।
रूस के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय ने कहा, "दवाओं ने अपनी प्रभावकारिता साबित कर दी है। ये पेटेंट प्रक्रिया से गुजर रही हैं और प्री-क्लिनिकल परीक्षणों के लिए तैयार की जा रही हैं।
Russian President Vladimir Putin visited the Sirius Science and Technology University - Sputnik भारत, 1920, 25.05.2026
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
रूसी वैज्ञानिक कई अहम क्षेत्रों में सबसे आगे: रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала