विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस मध्य पूर्व में शुरू हुए संघर्ष के नए दौर को लेकर बेहद चिंतित हैं: रूसी विदेश मंत्रालय

© AP Photo / Vahid SalemiA thick plume of smoke rises from an oil storage facility hit by a U.S.-Israeli strike late Saturday in Tehran, Iran, March 8, 2026.
A thick plume of smoke rises from an oil storage facility hit by a U.S.-Israeli strike late Saturday in Tehran, Iran, March 8, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 10.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने बुधवार को कहा कि ईरान में जारी सैन्य तनाव को दूर करने और बातचीत के जरिए इसका शांतिपूर्ण समाधान निकालने में सहयोग करने के लिए रूस पूरी तरह तैयार है।

ज़खारोवा ने साप्ताहिक ब्रीफ़िंग में कहा, "हमें उम्मीद है कि हालात जल्द से जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक रास्ते पर लौट आएंगे। रूस पहले से ही आपसी सहमति और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने और उसे लागू करने में मदद करने के लिए तैयार है।"

उन्होंने कहा कि रूस अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए सशस्त्र संघर्ष के नए दौर को लेकर बेहद चिंतित हैं, "जिसकी शुरुआत ईरान पर अमेरिका और इज़राइल द्वारा बिना किसी उकसावे के की गई आक्रामक कार्रवाई से हुई थी।"
रूस सभी पक्षों से संयम बरतने और तत्काल सैन्य हमलों को रोकने की अपील करता है, उन्होंने कहा।

मारिया ज़खारोवा ने कहा, "हम फिर से कहते हैं कि नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं हैं। हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि इस संघर्ष का अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में और क्षेत्र के सभी देशों के सुरक्षा हितों को ध्यान में रखकर ही राजनीतिक व कूटनीतिक समाधान निकाला जाना चाहिए, क्योंकि इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है।"

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने आगे कहा कि ईरान में किसी भी ज़मीनी अभियान से तनाव और बढ़ेगा, जिसके ऐसे नतीजे होंगे जिनसे उबर पाना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा, "हिंसा में अभी जो बढ़ोतरी हुई है, उससे सिर्फ़ वही तनाव दिखता है जिसे सुलझाना चाहिए था, न कि और बढ़ने देना चाहिए था। पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान देना और भी जरूरी हो गया है।"

A US warplane taking part in Operation Epic Fury. File photo - Sputnik भारत, 1920, 10.06.2026
विश्व
ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद बढ़ा सैन्य तनाव, बहरीन और जॉर्डन के ठिकानों पर ईरानी पलटवार
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала