विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते का ऐलान, जानें ताज़ा घटनाक्रम

© AP Photo / Vahid SalemiA banner shows a graphic depicting Iranian-built drones with a sign in Farsi that reads: "Arash drone is the nightmare for Iran's enemies," as an Iranian flag waves at left, in Tehran, Iran, Tuesday, April 21, 2026.
A banner shows a graphic depicting Iranian-built drones with a sign in Farsi that reads: Arash drone is the nightmare for Iran's enemies, as an Iranian flag waves at left, in Tehran, Iran, Tuesday, April 21, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 15.06.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देर रात ईरान के साथ शांति समझौते की घोषणा करते हुए बधाई दी और कहा कि ईरान के साथ समझौता पूरा हो गया है।

राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। सभी को बधाई, और होर्मुज़ स्ट्रेट से अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी तुरंत हटा दी गई है।"

वहीं इस समझौते के बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने शहबाज़ शरीफ़ ने भी अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बारे में कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है।

उन्होंने कहा, "दोनों पक्षों ने लेबनान समेत सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तुरंत और हमेशा के लिए खत्म करने का ऐलान किया है।"

वहीं ईरान के उप विदेश मंत्री काज़म ग़रीबाबादी ने साफ किया है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों की जो बातचीत शुरू होनी है, वह इस बात पर टिकी है कि अमेरिका पहले अपने वादों को पूरा करे।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "ईरान के 24 अरब डॉलर से ज़्यादा के फ्रीज हुए फंड को जारी करना मसौदे के खास बिंदुओं में से एक है।"

ईरान अमेरिका के बीच समझौते के ऐलान के बाद ईरानी सर्वोच्च सुरक्षा परिषद ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि "अमेरिकी-ज़ायोनी सैन्य हमलों के ख़िलाफ़ प्रतिरोध का उनका मिशन अब पूरा हो गया है।"

बयान में कहा गया, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान ने, अपने शहीद नेता की समझदारी भरे नेतृत्व में, अमेरिकी-ज़ायोनी हमले के ख़िलाफ़ प्रतिरोध का अपना मिशन पूरा कर लिया है। लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध और सैन्य अभियान आज रात से तुरंत और हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे।”

परिषद ने आगे कहा कि आखिरी समझौते पर पहुंचने के लिए आगे बातचीत जारी रहेगी।
A tourist couple watches the mountains in south of the Strait of Hormuz as the trading dhows and ships are docked on the Persian Gulf waters near the town of Khasab, in Oman - Sputnik भारत, 1920, 15.06.2026
विश्व
अमेरिका ने ईरान के तेल निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटाने का वादा किया: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала