यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में अर्त्योमा बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman fires a NSV Utyos heavy machine gun at an air target amid Russia's military operation in Ukraine
A Russian serviceman  fires a NSV Utyos heavy machine gun at an air target amid Russia's military operation in Ukraine - Sputnik भारत, 1920, 15.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में अर्त्योमा बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यूग बैटल ग्रुप की सैन्य इकाइयों ने सख्त कार्रवाई के बाद डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में अर्त्योमा बस्ती को मुक्त करा लिया है।"

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले दिन रूस के बैटल ग्रुप वोस्तोक के ख़िलाफ़ लड़ाई में यूक्रेन के 330 से ज़्यादा सैनिक मारे गए, वहीं दूसरे मोर्चों पर भी यूक्रेन को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ा।

मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेनी सेना को 330 से ज्यादा जवानों, तीन लड़ाकू गाड़ीयों, सात मोटर गाड़ीयों और तीन फील्ड आर्टिलरी गन का नुकसान हुआ है।"

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में रूस के बैटल ग्रुप सेवर द्वारा 235 से ज़्यादा, बैटल ग्रुप त्सेंत्र द्वारा 290 तक, बैटल ग्रुप ज़ापद द्वारा 220 से ज़्यादा, बैटल ग्रुप यूग द्वारा 140 तक, और बैटल ग्रुप द्नेपर द्वारा 50 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए
मंत्रालय ने आगे कहा कि रूसी वायु रक्षा बलों द्वारा दो जमीन से लॉन्च की गई फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलें और लगभग 453 ड्रोन मार गिराए गए हैं।
A Russian serviceman near Krasnoarmeysk - Sputnik भारत, 1920, 12.06.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में प्रियुत बस्ती को कराया आजाद
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала