विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ईरान-अमेरिका बातचीत का नया दौर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में शुरू होगा: ईरानी विदेश मंत्री

Iranian Delegation Arrives in Islamabad for Talks With US
Iranian Delegation Arrives in Islamabad for Talks With US - Sputnik भारत, 1920, 16.06.2026
सब्सक्राइब करें
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को कहा कि ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल बैठक के लिए स्विट्जरलैंड में एक आयोजन स्थल तय करेंगे, जहां दोनों पक्षों के बीच इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे।
15 जून की रात को, ईरान और अमेरिका ने एक समझौते पर सहमति का ऐलान किया गया था और अब इस समझौते पर दोनों पक्ष 19 जून को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर करेंगे।

ईरानी पक्ष पहले ही साफ कर चुका है कि समझौते का मतलब लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य कार्यवाही खत्म करना है।

अराघची ने कहा, "शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में एक बैठक होगी, जिसकी खास जगह हम तय करेंगे। इस बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके बाद आगे की बातचीत का पहला दौर आरंभ होगा।"

मंत्री ने यह नहीं बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से कौन-कौन शामिल होगा, लेकिन अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान की तरफ से शामिल होने वाली टीम का नेतृत्व ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर ग़ालिबाफ़ कर रहे हैं।
ईरान और अमेरिका के बीच 9 अप्रैल हो हुए युद्धविराम के ऐलान के बाद इस्लामाबाद में हुई बातचीत में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे.डी. वेंस द्वारा अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व किया गया था।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद तेहरान और वाशिंगटन अगले 60 दिनों के अंदर एक अंतिम समझौते पर सहमति बनाने के लिए बातचीत करेंगे, जिसके दौरान ईरानी परमाणु मुद्दे और अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने के मुद्दे को उठाना चाहिए।
President Donald Trump speaks with reporters in the James Brady Press Briefing Room at the White House, Monday, April 6, 2026, in Washington - Sputnik भारत, 1920, 16.06.2026
विश्व
अमेरिका ईरान को 300 मिलियन डॉलर नहीं देगा, यह फर्जी खबर है: ट्रंप
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала