यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस में हमलों की साज़िश रच रहे यूक्रेनी आतंकवादी सेल का भंडाफोड़: FSB

© Sputnik / Dmitry Makeev Russia's FSB special forces. File photo
 Russia's FSB special forces. File photo - Sputnik भारत, 1920, 17.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने बुधवार को बताया कि रूस के एदीगिया गणराज्य, त्युमेन और क्रास्नोदार क्षेत्र में रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने परिवहन और ऊर्जा सुविधाओं पर आंतकवादी हमलों की साज़िश रच रहे तीन यूक्रेनी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

बयान में कहा गया, "रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने एदीगिया गणराज्य, त्युमेन क्षेत्र और क्रास्नोदार क्षेत्र में यूक्रेन की विशेष सेवा से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया है। संदिग्ध हमलावरों ने रूसी सेना के सदस्यों, विशेष सैन्य अभियान में हिस्सा लेने वालों को मदद देने वाले एक स्वयं सेवक संगठन, परिवहन सुविधाओं सहित इन क्षेत्रों में ईंधन और ऊर्जा भंडारण केंद्र पर हमले करने की आतंकवादी साजिश रची थी।"

FSB के बयान के मुताबिक, रूसी अधिकारियों ने जब इस गिरोह के ठिकाने पर दबिश दी, तब वहां उन्हें घर में बना एक विस्फोटक उपकरण भी मिला जिसे सीमा पार से लाया गया था।

FSB ने कहा, "संदिग्धों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच करने पर, यूक्रेनी आकाओं के संदेश मिले, जिनमें आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की योजना के बारे में बताया गया था।"

बयान में आगे कहा गया कि हिरासत में लिए गए लोगों के ख़िलाफ़ आतंकवादी हमले की साजिश रचने और गैर-कानूनी तरीके से विस्फोटक पदार्थ और उपकरण रखने के लिए आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
A general view shows the Kiev Pechersk Lavra monastery in Kiev, Ukraine. - Sputnik भारत, 1920, 17.06.2026
Sputnik मान्यता
कीव-पेचेर्स्क मोनास्ट्री हमले के सच में यूक्रेन को कोई रुचि नहीं
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала