यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में कुतुज़ोवका बस्ती आज़ाद कराई

In this photo taken from a video released by Russian Defense Ministry press service on Wednesday, Nov. 13, 2024, the Russian army's multiple rocket launcher Solntsepyok fires towards Ukrainian positions in the border area of Kursk region, Russia.
In this photo taken from a video released by Russian Defense Ministry press service on Wednesday, Nov. 13, 2024, the Russian army's multiple rocket launcher Solntsepyok fires towards Ukrainian positions in the border area of Kursk region, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 17.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक (DPR) में कुतुज़ोवका बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "त्सेंत्र बैटल ग्रुप की इकाइयों ने सक्रिय आक्रामक कार्यवाही करते हुए डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक की कुतुज़ोवका बस्ती को आज़ाद करा लिया गया है।"

इसके अलावा, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने पिछले एक दिन में रूस के वोस्तोक बैटल ग्रुप के ख़िलाफ़ लड़ाई में 470 से ज़्यादा सैनिक खो दिए और दूसरे मोर्चों पर भी सैनिकों और उपकरणों का नुकसान उठाया।

मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों के नुकसान में 470 से ज़्यादा सैन्यकर्मी, तीन बख्तरबंद लड़ाकू गाड़ियां, 10 मोटर गाड़ियां और एक 155 मिमी अमेरिका निर्मित पैलाडिन स्वचालित तोप प्रणाली शामिल हैं।"

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में रूस के सेवर बैटल ग्रुप द्वारा 230 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिक, त्सेंत्र बैटल ग्रुप द्वारा 290 तक, ज़ापद बैटल ग्रुप द्वारा 200 तक, यूग बैटल ग्रुप द्वारा 125 से ज़्यादा और द्नेपर बैटल ग्रुप द्वारा 55 तक सैनिक मारे जा चुके हैं।
A 9K35 Strela-10 (Arrow) air defence system is seen at a position - Sputnik भारत, 1920, 17.06.2026
यूक्रेन संकट
रूस ने देर रात यूक्रेन के 157 ड्रोन मार गिराए: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала