यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में नोवी डोनबास बस्ती आज़ाद कराई: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions
Russian servicemen fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions - Sputnik भारत, 1920, 16.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में नोवी डोनबास बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "त्सेंत्र बैटल ग्रुप की इकाइयों की सक्रिय कार्रवाइयों के तहत नोवी डोनबास बस्ती को आज़ाद करा लिया गया है।"

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में रूस के बैटल ग्रुप वोस्तोक के ख़िलाफ़ लड़ाई में यूक्रेन को 425 से ज़्यादा और दूसरे मोर्चों पर भी भारी मात्रा में जानमाल का नुकसान उठाना पड़ा है।

मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेनी सेना के नुकसान में 425 से ज़्यादा सेना के जवान, तीन बख्तरबंद लड़ाकू गाड़ियां, छह मोटर गाड़ियां और एक आर्टिलरी यूनिट शामिल हैं।"

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ये आंकड़े पिछले 24 घंटों में रूस के विभिन्न सैन्य समूहों की कार्रवाई में हताहत हुए यूक्रेनी सैनिकों से अलग हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:
बैटल ग्रुप सेवर की कार्रवाई में: 210 यूक्रेनी सैनिक
बैटल ग्रुप त्सेंत्र की कार्रवाई में: 280 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिक
बैटल ग्रुप ज़ापद की कार्रवाई में: 210 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिक
बैटल ग्रुप यूग की कार्रवाई में: 165 तक यूक्रेनी सैनिक
बैटल ग्रुप द्नेपर की कार्रवाई में: 40 तक यूक्रेनी सैनिक
मंत्रालय ने आगे कहा कि रूसी वायु रक्षा बलों ने दो फ्लेमिंगो मिसाइल, 12 निर्देशित हवाई बम और 491 ड्रोनों को मार गिराया, इसके अलावा मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ऊर्जा और परिवहन सुविधाओं के साथ-साथ उनके ड्रोन उत्पादन केंद्रों को भी निशाना बनाया है।
A Russian serviceman  fires a NSV Utyos heavy machine gun at an air target amid Russia's military operation in Ukraine - Sputnik भारत, 1920, 15.06.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में अर्त्योमा बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала