यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने सैकड़ों यूक्रेनी ड्रोन, कई मिसाइलों को किया नष्ट: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंA 9K35 Strela-10 (Arrow) air defence system is seen at a position
A 9K35 Strela-10 (Arrow) air defence system is seen at a position - Sputnik भारत, 1920, 18.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियां 4 यूक्रेनी फ्लेमिंगो लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइलों, 3 HIMARS रॉकेट, 10 निर्देशित बमों और 992 ड्रोन रोकने और नष्ट करने में कामयाब रही।
इस बीच विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में:
रूस के यूग सैन्य समूह की टुकड़ियों ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में राय-अलेक्जेंड्रोव्का बस्ती को मुक्त कराया।
पिछले एक दिन में, रूस के वोस्तोक सैन्य समूह के साथ लड़ाई में यूक्रेनी सेना के 445 से ज़्यादा सैनिक मारे गए।
रूस के सेवर सैन्य समूह ने 195 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया और यूक्रेन के 12 सैन्य वाहनों को भी नष्ट कर दिया।
रूस के त्सेंत्र सैन्य समूह के सैनिकों ने 285 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया। उन्होंने यूक्रेन के दो बख्तरबंद वाहन, चार सैन्य वाहन और एक स्व-चालित तोपखाना प्रणाली को भी नष्ट कर दिया।
रूस के ज़ापद सैन्य समूह की इकाइयों ने 210 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया और यूक्रेन के दो बख्तरबंद वाहन, 18 सैन्य वाहन और दो स्व चालित तोपखाने प्रणाली को नष्ट कर दिया।
रूस के द्नेपर सैन्य समूह ने 60 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया और 21 यूक्रेनी सैन्य वाहनों, एक फील्ड आर्टिलरी सिस्टम और छह इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्टेशनों को नष्ट कर दिया।
रूसी सेना ने कॉन्स्टेंटिनोव्का में 98 इमारतों को यूक्रेनी सैनिकों से खाली कराया और यूक्रेनी सेना के 17 वाहनों को नष्ट कर दिया।
क्रास्नी लिमन में यूक्रेन के 20 सैनिक मारे गए, जहां रूस की 25वीं सेना की टुकड़ियां अव्यवस्थित यूक्रेनी सेना को खत्म करना जारी रखे हुए हैं। रूसी सैनिकों ने शहर में यूक्रेन के सात मज़बूत ठिकानों पर कब्ज़ा कर लिया और 48 इमारतों को अपने नियंत्रण में ले लिया।
रूसी सेना ने यूक्रेनी ड्रोन भंडारण स्थलों और सैनिकों की तैनाती वाले 142 ठिकानों पर हमले किए।
An instructor from the Ukrainian company General Cherry demonstrates the operation of an anti-air interceptor drone. - Sputnik भारत, 1920, 18.06.2026
यूक्रेन संकट
मास्को क्षेत्र पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो बच्चों समेत 17 लोग घायल: गवर्नर
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала