राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

युद्ध अधिकारों पर अंकुश लगाने वाले सीनेट के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई कड़ी आपत्ति

© AP Photo / Alex BrandonPresident Donald Trump speaks to reporters after speaking to troops via video from his Mar-a-Lago estate on Thanksgiving, Thursday, Nov. 27, 2025, in Palm Beach, Fla
President Donald Trump speaks to reporters after speaking to troops via video from his Mar-a-Lago estate on Thanksgiving, Thursday, Nov. 27, 2025, in Palm Beach, Fla - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2026
सब्सक्राइब करें
"मैंने ईरान को चारों खाने चित कर दिया था, वह हार मानने की कगार पर था और व्यावहारिक रूप से हमारी हर शर्त मानने को तैयार बैठा था... लेकिन ठीक इसी समय अमेरिकी सीनेट ने एक बेहद खराब वक्त पर 'युद्ध अधिकार अधिनियम' जैसा पूरी तरह से अर्थहीन प्रस्ताव पारित करने का फैसला कर लिया," अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा।
ट्रंप सीनेट के उस प्रस्ताव पर टिप्पणी कर रहे थे जिसका उद्देश्य ईरान के ख़िलाफ़ भावी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को सीमित करना है, जब तक कि इसे कांग्रेस द्वारा अधिकृत न किया जाए।
सीनेट का यह प्रस्ताव फिलहाल काफी हद तक प्रतीकात्मक है और इससे ट्रंप के सैन्य अधिकारों पर तुरंत कोई रोक लगने के आसार नहीं हैं, क्योंकि इसे कानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने के लिए अभी और भी विधायी कदमों की आवश्यकता होगी।
हालांकि, अमेरिका-ईरान समझौता ज्ञापन ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं करता कि ईरान "व्यावहारिक रूप से सब कुछ देने को तैयार है।" हकीकत यह है कि यह दस्तावेज़ कई प्रमुख मुद्दों को भविष्य की वार्ताओं के भरोसे छोड़ देता है और इसमें ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं पर भी कोई स्पष्ट प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
House Speaker Nancy Pelosi administers the oath to members of the 117th Congress at the US Capitol in Washington, Sunday, Jan. 3, 2021 - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2026
राजनीति
ईरान पर ट्रंप के सैन्य अधिकारों को सीमित करने वाला सीनेट का प्रस्ताव पारित: मीडिया रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала