- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस में अप्रैल-मई में 45 भूमिगत बंदूक निर्माण कमरे बंद, 128 अवैध हथियार निर्माता गिरफ्तार: FSB

© Sputnik / Yevgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंA bulletproof vest and a walkie-talkie of an FSB agent
A bulletproof vest and a walkie-talkie of an FSB agent - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) की जनसंपर्क शाखा के अनुसार, रूस में अप्रैल और मई के दौरान एक बड़े अभियान में लगभग 128 अवैध हथियार निर्माताओं को दबोचा गया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 45 भूमिगत बंदूक निर्माण कमरों का भंडाफोड़ करते हुए 301 घातक हथियार ज़ब्त किए हैं।
"वर्ष 2026 के अप्रैल और मई महीने में देश के 53 क्षेत्रों में छापामारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप 301 अवैध घरेलू और विदेशी हथियार ज़ब्त किए गए," जारी बयान में कहा गया।

"इनमें 4 मशीन गन, 15 ग्रेनेड लॉन्चर, 2 असॉल्ट राइफल, 37 सबमशीन गन, 140 पिस्तौल और रिवॉल्वर, 124 राइफल, कार्बाइन और शॉटगन, साथ ही 788 ग्रेनेड, 111 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक (TNT, बारूद) और अलग-अलग कैलिबर के 1,89,000 से अधिक राउंड गोला-बारूद शामिल हैं," बयान में कहा गया।

इसके अलावा हथियारों को आधुनिक बनाने और गोला-बारूद बनाने वाले 45 भूमिगत ठिकानों की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

FSB ने बताया कि 128 अवैध बंदूक बनाने वालों को हिरासत में लिया गया और उनके ठिकानों पर जांच की कार्रवाई की गई।

 Russia's FSB special forces. File photo - Sputnik भारत, 1920, 23.05.2026
यूक्रेन संकट
रूसी संघीय सुरक्षा सेवा ने बेलगोरद क्षेत्र में बड़े आतंकी हमले की यूक्रेनी साज़िश को किया विफल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала