डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

नया रूसी याक-130M लड़ाकू प्रशिक्षण विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी: रोस्टेक

© Telegram/RostecRussia’s Yak-130M light fighter takes to the skies for debut sortie
Russia’s Yak-130M light fighter takes to the skies for debut sortie - Sputnik भारत, 1920, 25.06.2026
सब्सक्राइब करें
रोस्टेक की प्रेस सेवा ने बताया कि रूस के नए लड़ाकू प्रशिक्षण विमान याक-130M ने अपनी पहली उड़ान पूरी कर ली है।
इस विमान को फ़र्स्ट क्लास टेस्ट पायलट अलेक्जेंडर गुस्कोव और सम्मानित टेस्ट पायलट आंद्रेय वोरोपाएव ने उड़ाया। यह उड़ान लगभग 50 मिनट तक चली और इसे दो किलोमीटर तक की ऊंचाई और 600 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार पर पूरा किया गया।
फ़्लाइट मिशन पूरी तरह से सफल रहा और विमान के बारे में कोई शिकायत नहीं थी, प्रेस सेवा ने जोर देकर कहा।

"याक-130M की पहली उड़ान रूसी लड़ाकू प्रशिक्षण विमान के विकास कार्यक्रम का एक अहम चरण है। इस लड़ाकू विमान में आधुनिक प्रौद्योगिकी, बेहतर कार्यक्षमता और उपयोगकर्ता के लिए कई तरह के कामों को हल करने की ज़्यादा क्षमता है," रूसी संघ के उद्योग और व्यापार उप-मंत्री गेनादी अब्रामेनकोव के हवाले से प्रेस सेवा ने कहा।

इस बीच रूसी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन के प्रमुख वादिम बादेखा ने बताया कि अपग्रेड किया गया विमान, आधुनिक विमान प्रणालियों के स्तर पर, दिन और रात हर मौसम में, प्रशिक्षण और लड़ाकू अभियानों को पूरा करने में सक्षम होगा।
"याक-130M के लड़ाकू अभियान में ज़मीनी और हवाई लक्ष्यों को नष्ट करना शामिल है, जिनमें भारी-भरकम मानवरहित हवाई वाहन (UAV) भी शामिल हैं," बादेखा ने जोर देकर कहा।
याक-130M, याक-130 प्लेटफ़ॉर्म पर विकसित एक आधुनिक लड़ाकू प्रशिक्षण विमान है, जिसकी युद्ध क्षमताएं बढ़ाई गई हैं। इसमें आधुनिक ज़रूरतों, वास्तविक युद्ध के अनुभव और लड़ाकू विमानन के भविष्य के विकास को ध्यान में रखा गया है।
यह नया विमान उन्नत ऑनबोर्ड प्रणाली और आधुनिक हथियारों से लैस है, जिनमें हवा से हवा में और हवा से ज़मीन पर मार करने वाले हथियार शामिल हैं।
India's supersonic Brahmos cruise missiles pass during a full dress rehearsal of a Republic Day parade in New Delhi, India, Thursday, Jan. 23, 2003. The Brahmos missile will be displayed for the first time on the 55th Indian Republic Day on Jan. 26. The missile is being developed jointly by Russian and Indian scientists. Brahmos missile can hit underwater and overland targets located between 100 to 300 kilometers (60 to 180 miles) away and is expected to be inducted into the Indian Navy by 2004. (AP Photo/Ajit Kumar) - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2026
डिफेंस
ब्रह्मोस-NG अगली पीढ़ी की वायु-प्रक्षेपित क्रूज़ मिसाइल 2028-2029 तक विकसित की जाएगी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала