विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

वेनेज़ुएला में भूकंप: अब तक क्या ज्ञात है?

© AP Photo / Javier CamposRescue workers search through the rubble after an earthquake in Caracas, Venezuela, Wednesday, June 24, 2026. (AP Photo/Javier Campos)
Rescue workers search through the rubble after an earthquake in Caracas, Venezuela, Wednesday, June 24, 2026. (AP Photo/Javier Campos) - Sputnik भारत, 1920, 25.06.2026
सब्सक्राइब करें
वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो विनाशकारी मुख्य भूकंपों के बाद देश में करीब 20 झटके दर्ज किए गए हैं।
सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में काराकास के साथ-साथ मिरांडा, ला गुएरा, अरागुआ, काराबोबो और फाल्कन राज्य सम्मिलित हैं।
बुनियादी ढांचों को नुकसान और गैस, बिजली तथा पानी जैसी ज़रूरी सेवाओं में रुकावट की खबरें हैं। मोबाइल और इंटरनेट सेवा भी रुक-रुक कर काम कर रही हैं।
बुनियादी ढांचों को नुकसान होने के कारण मैक्वेटिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है।
सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी है और स्कूलों में क्लास और गैर-ज़रूरी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है।
आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए जनरल स्टाफ को तैनात किया गया है, जो अभियान के लिए उत्तरदायी सैन्य समूह के मार्गदर्शन में सभी रणनीतिक कार्यवाहियों का संचालन और समन्वय सुनिश्चित करेगा।
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 32 लोगों की मौत हुई है और 700 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ, भारत, मैक्सिको और अन्य देशों समेत कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने वेनेज़ुएला के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।
काराकास में Sputnik संवाददाता ने बताया कि मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है।
Union Minister for Petroleum and Natural Gas Hardeep Singh Puri called on Venezuela's Acting President Delcy Rodriguez on June 4 - Sputnik भारत, 1920, 05.06.2026
विश्व
भारतीय कंपनियां वेनेजुएला में अपनी मौजूदगी बढ़ाने को तैयार: हरदीप पुरी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала