विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अमेरिका और ईरान हमले रोकने पर सहमत, मंगलवार को कतर के दोहा में मिलेंगे

© AP Photo / Thanassis StavrakisAn aircraft flying near skyscrapers of West Bay, approaches the Hamad International Airport in Doha, Qatar, Thursday, Jan. 25, 2024.
An aircraft flying near skyscrapers of West Bay, approaches the Hamad International Airport in Doha, Qatar, Thursday, Jan. 25, 2024.  - Sputnik भारत, 1920, 29.06.2026
सब्सक्राइब करें
एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने के बावजूद सप्ताहांत में ईरान और अमेरिका के बीच फारस की खाड़ी में हमले हुए। खबर है कि दोनों पक्ष अब एक-दूसरे पर हमले रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर विवाद सुलझाने के लिए मंगलवार को कतर की राजधानी में मिलने पर सहमत हो गए हैं।
सप्ताहांत पर दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे पर फिर से हमले शुरू होने से, पहले से ही कमज़ोर युद्धविराम और भी कमजोर हो गया।
होर्मुज़ स्ट्रेट में व्यावसायिक जहाज़ों पर हमले के बाद तेहरान और वॉशिंगटन के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। अमेरिका ने व्यावसायिक जहाजों पर लगातार खतरों के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराया और ईरानी सैन्य ठिकानों पर बमबारी की।
एक वरीय अमेरिकी अधिकारी ने 'एक्सियोस' को बताया, "हमने सभी तरह की काइनेटिक एक्टिविटी (सैन्य संघर्ष) को रोकने का फ़ैसला किया है।"
इस बीच, तेहरान ने शुरुआती हमले की ज़िम्मेदारी से इनकार किया, लेकिन कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर अमेरिकी हमलों का जवाब दिया।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और MoU, दोनों का उल्लंघन बताया। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि तेहरान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल, ड्रोन और रडार सुविधाओं को निशाना बनाया।
Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi speaks during a news conference with his Iraqi counterpart Fouad Hussein after their meeting at the foreign ministry in Baghdad, Iraq, Sunday, June 28, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 28.06.2026
विश्व
खाड़ी के अरब देशों से क्षेत्रीय संवाद का समर्थन करता है ईरान: अराघची
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала