राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

अमेरिका-भारत संबंध पिछले 30 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर हैं: अमेरिकी सांसद

© AP Photo / Alex BrandonIndia's Prime Minister Narendra Modi points to President Donald Trump during a news conference in the East Room of the White House, Thursday, Feb. 13, 2025, in Washington. (Photo/Alex Brandon)
India's Prime Minister Narendra Modi points to President Donald Trump during a news conference in the East Room of the White House, Thursday, Feb. 13, 2025, in Washington. (Photo/Alex Brandon) - Sputnik भारत, 1920, 30.06.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने कहा है कि अमेरिका-भारत संबंध पिछले तीन दशकों में अपने सबसे निचले स्तर पर हैं। उन्होंने दोनों देशों के मध्य भरोसे और अमेरिका के वैश्विक वर्चस्व को क्षति पहुँचाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया है।
सोमवार को वॉशिंगटन में अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच नेतृत्व शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, कैलिफ़ोर्निया के डेमोक्रेट नेता ने कहा कि वैश्विक मामलों को लेकर ट्रंप के व्यवहार ने भारत के साथ संबंधों को कमज़ोर किया है और अहम सहयोगियों को दूर कर दिया है।

"आप जानते हैं कि मैं साफ़-साफ़ बात करने वालों में से हूँ। मैं चीज़ें वैसी ही बताता हूँ जैसी वे हैं। पिछले 30 सालों में अमेरिका-भारत के संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर रहे हैं," खन्ना ने कहा।

ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यवहार का उल्लेख करते हुए खन्ना ने कहा, "ईरान के साथ युद्ध में उलझने की ट्रम्प की नीतियां पूरी तरह से विनाशकारी रही हैं। इसने भारत में गैस की कीमतों पर बहुत बुरा प्रभाव डाला है। अगर आपको मेरी बात पर विश्वास नहीं है, तो (भारतीय विदेश मंत्री) एस. जयशंकर से बात कर लें।"

खन्ना ने यह भी दावा किया कि चीन में भारत के राजदूत ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच भरोसे में कमी को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

A still from a video circulating on social media shows LNG tanker Disha at Dahej Port in Gujarat. - Sputnik भारत, 1920, 19.06.2026
विश्व
ईरान-अमेरिका समझौते के बाद LNG से लदा पहला जहाज 'दिशा' भारत पहुंचा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала