राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

जयशंकर ने मंगोलिया के राष्ट्रपति से मुलाकात कर आध्यात्मिक दोस्ती की सराहना की

© Photo : X/@DrSJaishankarEAM Jaishankar calls on Mongolian President in Ulaanbaatar
EAM Jaishankar calls on Mongolian President in Ulaanbaatar - Sputnik भारत, 1920, 22.06.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना से मुलाकात की और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।
जयशंकर ने कहा कि पिछले साल राष्ट्रपति उखना की भारत यात्रा ने भारत और मंगोलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को जबरदस्त गति दी।

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, "कई क्षेत्रों में हमारे मजबूत सहयोग को आगे बढ़ाने के बारे में उनकी सलाह को हम महत्व देते हैं। मैं उनसे पूरी तरह सहमत हूं कि सबसे बड़ी दोस्ती आध्यात्मिक दोस्ती होती है।"

इससे पहले, उलानबटार में मंगोलिया की विदेश मंत्री बत्त्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात के बाद जयशंकर ने X पर एक पोस्ट में कहा, "उलानबटार में विदेश मंत्री बत्त्सेत्सेग बटमुंख से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत में हमारी रणनीतिक साझेदारी की आत्मीयता, मजबूती और संभावनाएं झलकती हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों ने विकास परियोजनाओं, क्षमता निर्माण, संस्कृति, शिक्षा, सुरक्षा और बहुपक्षीय मंचों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही खनन, स्वच्छ ऊर्जा और कृषि-प्रसंस्करण के क्षेत्रों में मौजूद अवसरों पर भी चर्चा की।
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, "एक तीसरे पड़ोसी और आध्यात्मिक साझेदार के तौर पर भारत मंगोलिया के साथ अपने करीबी और सौहार्दपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।"
गौरतलब है कि भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मंगोलिया पहुंचे। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में विदेश मंत्री बुधवार को दो दिन के लिए दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे।
India's External Affairs Minister S Jaishankar arrived in Mongolia on Monday for a state visit from June 22-23. - Sputnik भारत, 1920, 22.06.2026
राजनीति
भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर विशेष साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मंगोलिया पहुंचे
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала